फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'

Sun, 25 Sep 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

एमडीयू के खचाखच भरे सभागार में विद्यार्थियों को देख मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में कई तरह के विचार आते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal felicitate meritorious students of HBSE
एचबीएसई के टॉपर्स को सीएम मनोहर लाल ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक के एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बीज अपने आप में कुछ नहीं कर सकता, लेकिन अगर उसे उचित भूमि और खाद-पानी मिले तो वह वृक्ष बनकर सभी को फल प्रदान करता है।



इसी प्रकार अगर हाईस्कूल और इंटर के इन मेधावी बच्चों को उचित माहौल और सुविधा मिले तो वे अच्छे नागरिक बनकर समाज को काफी कुछ दे सकते हैं। अमर उजाला की ओर से दिया जाने वाला सम्मान भी मेधावियों के लिए खाद पानी का काम करेगा, इसलिए इसे छोटा कतई न समझें। 

एमडीयू के खचाखच भरे सभागार में विद्यार्थियों को देख मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में कई तरह के विचार आते हैं। मसलन, बड़ा होकर क्या बनना है, कुछ बड़ा करना है, इस तरह की सोच प्राय: सभी विद्यार्थियों के जहन में होती है। इसके साथ ही हमारे जीवन में कुछ अवसर आते हैं और संयोग बनते हैं। 

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal felicitate meritorious students of HBSE
मंच पर सीएम मनोहर लाल से बात करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

माता-पिता, शिक्षक, पारिवारिक मित्र और आसपास का वातावरण हमें लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करता है। एक समय था कि विद्यार्थियों में डाक्टर और इंजीनियर बनने की होड़ थी, उसके बाद आईटी का क्रेज आया। हर मेधावी कुछ बड़ा करने की सोच रखता है। इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजबीर सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। समारोह में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह, सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, डीसी यशपाल सिंह, एसपी उदय सिंह मीना व एडीसी महेंद्रपाल भी मौजूद रहे। 

Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal felicitate meritorious students of HBSE
मंच से संबाेधित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अप्रैल तक भर्ती होंगे प्रदेश में 18 हजार शिक्षक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले शिक्षा सत्र तक 18 हजार शिक्षक भर्ती करेगी। इसमें 11 हजार नियमित और सात हजार आउटसोर्स शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। साथ ही सरकार केजी टू पीजी योजना एमडीयू रोहतक व कुरुक्षेत्र विवि से बढ़ाकर इस साल दो अन्य विवि में भी लागू करेगी। सरकार 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों को पांच लाख टैबलेट बांट चुकी है। अभी ढाई लाख टैबलेट और बांटे जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा में ही इस तरह की योजना चालू की गई है। अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इस योजना पर विचार कर रही है।

साथ ही सीएम ने कहा कि चार हजार आंगनबाड़ी को प्ले स्कूल में बदलने व 500 नये मॉडल क्रैच बनाने का काम चल रहा है, ताकि कामकाजी महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुपर-100 स्मार्ट क्लास योजना शुरू की जा रही है। इसके अलावा हर जिले में दो ब्लॉक के स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके आधार पर बाकी ब्लाक में भी लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal felicitate meritorious students of HBSE
सीएम मनोहर लाल ने साथ सम्मान पाने वाले मेधावी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के सामाजिक सरोकार के कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अमर उजाला एक समाचार पत्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार के भी कार्य करता है। 75 साल पहले 1948 में अमर उजाला आगरा से पहली बार प्रकाशित हुआ था। सुबह व्यस्त होने के बावजूद जो समाचार पत्र मैं पढ़ता हूं, उसमें अमर उजाला जरूर होता है। साथ ही अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करता हूं। खुद तीसरी बार मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिरकत कर रहा हूं। अमर उजाला ने देहरादून के पास आठ गांवों को गोद ले रखा है।

उन्होंने कहा कि अमर उजाला हर साल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत उन छात्रों को छात्रवृत्ति देता है, जो प्रदेश के शिक्षा बोर्ड से 10वीं व 12वीं पास करते हैं। इसके लिए छात्र के परिवार की आय 1.50 लाख रखी गई है। मैं चाहता हूं कि प्रदेश सरकार की तरह इसे बढ़ाकर 1.80 लाख की जानी चाहिए, ताकि कुछ और गरीब छात्रों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा अमर उजाला दिव्यांग छात्रों को डोरीलाल अग्रवाल छात्रवृत्ति भी देता है।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal felicitate meritorious students of HBSE
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मंच पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों से सीएम बोले, मैं व्यस्त हूं
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र सम्मान समारोह में न केवल विद्यार्थियों से सीधे रूबरू हुए, बल्कि भविष्य का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने चुटीले अंदाज में विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में व्यस्त बनें, लेकिन अस्त-व्यस्त न रहें। क्योंकि कितना भी व्यस्त रहने वाला व्यक्ति प्राथमिकता के अनुसार अपने लिए समय निकाल ही लेता है, लेकिन अस्त-व्यस्त रहने वाला सुबह से शाम तक परेशान होता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed