फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पेट, सीना और गर्दन किए छलनी... कत्ल के बाद 400 मीटर तक घसीट कर ले गए लाश; सत्यम के साथ बर्बरता की हदें पार

Sun, 09 Mar 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

यूपी के गोरखपुर में गोला इलाके में सनसनीखेज वारदात हुई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद आरोपी युवक की लाश को चार सौ मीटर तक घसीट कर ले गए। बड़े भाई ने सात खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Young man murdered in Gorakhpur Satyam was preparing for army recruitment see photos
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोला इलाके के खिरकिटा दुबे गांव के सत्यम (24) की शुक्रवार की देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार को भोर में पड़ोस के गांव के पास गेहूं के खेत में शव मिला। सत्यम के पेट, सीने और गर्दन पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सत्यम के बड़े भाई ने सात नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


हत्या की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किया। परिजनों ने करीब दो घंटे तक पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं ले जाने दिया। इसके बाद एसपी साउथ और सीओ गोला मौके पर पहुंचे और घरवालों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की सहायता की मांग करते हुए पत्र सौंपा, जिसे पूरा कराने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया।
 
Young man murdered in Gorakhpur Satyam was preparing for army recruitment see photos
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना में बड़े भाई पवन कुमार की तहरीर पर खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव के सात आरोपियों जोगिंदर शर्मा, अमरदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार शर्मा, माखन शर्मा, अमन और आकाश के खिलाफ हत्या के आरोप में गोला थाने में केस दर्ज किया गया है।

शुक्रवार शाम को घर से निकला था सत्यम
पुलिस को दी तहरीर में पवन कुमार ने लिखा है कि छोटा भाई सत्यम शुक्रवार शाम छह बजे घर से बिना बताए निकला था। रात को कॉल करने पर उसने फोन काट दिया। शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी थी। इसी बीच भाई की हत्या की सूचना मिली।
Young man murdered in Gorakhpur Satyam was preparing for army recruitment see photos
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था सत्यम, रामलीला में हुए विवाद में हुई हत्या
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सत्यम की दो साल पूर्व रामलीला मेले के दौरान मटियरिया गांव के युवकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद से ही बदला लेने का क्रम जारी हुआ और तीन बार मारपीट हुई, केस भी दर्ज कराया गया। लेकिन दोनों पक्षों की दुश्मनी कम न होकर और बढ़ती चली गई। शनिवार को सत्यम को अकेला पाकर आरोपियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man murdered in Gorakhpur Satyam was preparing for army recruitment see photos
मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार भोर में खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में सत्यम का शव मिला। घटनास्थल देखने से साफ पता चलता है कि युवक की हत्या खड़ंजा वाली सड़क के किनारे स्थित सागौन के पेड़ों के पास की गई। 

इसके बाद शव घसीटकर करीब चार सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में ठिकाने लगाया गया। अर्धनग्न हाल में शव मिलने से यह चर्चा हो रही है कि आरोपियों ने पहले सत्यम का कपड़ा उतराकर पिटाई की है, इसके बाद चाकू मारा है। 
 
विज्ञापन
Young man murdered in Gorakhpur Satyam was preparing for army recruitment see photos
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके शरीर पर कमर के ऊपर आठ जगहों पर चाकू से वार किए गए हैं। खड़ंजे वाली सड़क से लगाए खेत तक शव को घसीटने के निशान मिले हैं। पुलिस टीम को घटना स्थल पर मृतक का मोबाइल, लीड और चप्पल मिला है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed