फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार प्रकरण: पहले पकड़वाया फिर जेल में दोस्त बन गई नंदनी और रेशमा; व्हाट्सएप चैट से सामने आए और भी नाम

Fri, 07 Mar 2025 03:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Mar 2025 03:06 PM IST
सार

नंदनी और रेशमा ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब फिर से दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस को अनिरुद्ध से जुड़े एक और गिरोह की तलाश है।

विज्ञापन
Gorakhpur Prostitution case First they were caught and then Nandini and Reshma became friends in jail
नंदनी - फोटो : फाइल फोटो

गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने नौ फरवरी को रेशमा को गिरफ्तार किया था। तब रेशमा ने नंदनी को ही लड़कियों को फंसाने का मुख्य आरोपी बताया था। पुलिस ने ढूंढना शुरू किया तो 25 फरवरी को नंदनी भी गिरफ्तार कर ली गई। जब नंदनी ने रेशमा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वर्तमान में दोनों जिला कारागार के महिला बैरक में बंद हैं। वहां पर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई है।

Gorakhpur Prostitution case First they were caught and then Nandini and Reshma became friends in jail
आरोपी रेशमा खान - फोटो : अमर उजाला

देह व्यापार में नाम आने की वजह से जेल प्रशासन ऐसे बंदियों की काउंसलिंग कराता है। ताकि आगे चलकर वे अच्छे रास्ते पर आ जाएं। जेल में हर सप्ताह रेशमा और नंदनी की भी काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के दौरान दोनों एक दूसरे से मजाक करती नजर आई। कोई भी सवाल पूछने दोनों एक साथ जवाब दे रही थीं। यही नहीं काउंसलर ने पूछा कि जेल से छूटने के बाद क्या करोगी? इस सवाल पर दोनों का जवाब था कि रिहा होने के बाद साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर चलाएंगे। नंदनी ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी कर चुकी है। नंदनी से मिलने उसके परिवार के लोग हर सप्ताह देवरिया से आ रहे हैं। वे उसे रिहा कराने का आश्वासन भी दिए हैं। शुरू-शुरू में जेल जाने पर नंदनी की मदद पहले से मौजूद रेशमा ने की। कुछ दिन बाद नंदनी के परिजन भी जेल मुलाकात करना शुरू किए हैं।

Gorakhpur Prostitution case First they were caught and then Nandini and Reshma became friends in jail
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला

एक गिरोह की तलाश में पुलिस
देह व्यापार केस की जांच गोरखनाथ सीओ और कैंट सीओ कर रहे हैं। पुलिस की जांच में एक गिरोह का भी नाम सामने आया है। इस गिरोह के सदस्य अनिरुद्ध के साथ इस धंधे में लिप्त थे। मोबाइल के व्हाट्सएप चैट से इनके नाम सामने आए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Prostitution case First they were caught and then Nandini and Reshma became friends in jail
हुक्का बार केस - फोटो : अमर उजाला

यह था पूरा मामला
रामगढ़ताल की किशोरी के लापता होने पर उसकी मां ने दो जनवरी 2025 को थाने में केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद किशोरी खुद ही घर वापस आई और बताया कि उसके साथ शाहपुर के जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। फिर मां ने रामगढ़ताल थाने पर जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने उसी केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर शाहपुर में चलने वाले जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में 10 जनवरी को छापा मारा था। तब वहां पर हुक्का बार चलते हुए मिला था और आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद 14 जनवरी को अनिरुद्ध ओझा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। इस केस की जांच में नंदनी और रेशमा का नाम आया। यह दोनों लड़कियों को धोखे से फंसाकर हुक्का बार में लाती थी, फिर देहव्यापार की धंधे में धकेल दिया जाता था।

विज्ञापन
Gorakhpur Prostitution case First they were caught and then Nandini and Reshma became friends in jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

हुक्का बार में सामूहिक दुष्कर्म के तीन मामले में चार्जशीट लग चुकी है। देहव्यापार केस की जांच दोनों सीओ कर रहे हैं। जांच में जिनके भी नाम सामने आ रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed