फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में यास की दस्तक: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Fri, 28 May 2021 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 May 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Yaas Cyclone Impact On Gorakhpur Weather Change Heavy rain with strong wind
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
भले ही यास तूफान गुरुवार देर रात तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर नहीं पहुंचा था, लेकिन इसके असर की वजह से गुरुवार पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं शुक्रवार सुबह-सुबह इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंच जाने की वजह से गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण लोगों ने सिहरन महसूस की। वहीं भारी बारिश के कारण शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। शनिवार को भी  यास का अच्छा खासा असर रहेगा।




बता दें कि गुरुवार रात करीब नौ बजे तक यास तूफान झारखंड के पूर्वी इलाकों के ऊपर बना हुआ था। आधी रात तक बिहार और फिर सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। लेकिन तूफान के बाहरी घेरे के प्रभाव की वजह से गुरुवार पूरे दिन गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होती रही।
Yaas Cyclone Impact On Gorakhpur Weather Change Heavy rain with strong wind
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार शाम पांच बजे तक गोरखपुर शहर में 16 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह से गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। आज जिले में 60 से 70 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। कुछ ऐसी ही स्थिति शनिवार को बनी रहेगी। मध्यम से भारी बारिश शनिवार को भी हो सकती है।
Yaas Cyclone Impact On Gorakhpur Weather Change Heavy rain with strong wind
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
असुरन मेडिकल कॉलेज रोड की कॉलोनियों में जलभराव
‘यास’ तूफान के मद्देनजर गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। ऐसे में जलनिकासी नहीं होने से असुरन-मेडिकल रोड पर दो दर्जन कॉलोनियों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से जलनिकासी नहीं हो रही है। वहीं महादेव झारखंडी क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yaas Cyclone Impact On Gorakhpur Weather Change Heavy rain with strong wind
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
एचएन सिंह चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए जा रहे नाले पर मिट्टी डाल कर बंद करने से दिक्कत बढ़ गई है। जलनिकासी के लिए लगाए गए पंप को भी नहीं चलाया जा रहा है। जिसके कारण दोनों तरफ मुख्य मार्ग की गलियों में जलभराव हो गया है। स्थानीय पार्षद आलोक सिंह विशेन का कहना है कि जलभराव को लेकर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एके सिंह को सूचना दी गई है, लेकिन कोई भी उपाय नहीं किया जा सका। महादेवपुरम में तो कई कार मिट्टी के दलदल में फंस गई है। स्थानीय निवासी मोहन सिंह का कहना है कि जलनिगम के ठेकेदार की लापरवाही से नागरिक घरों में कैद होकर रह गए हैं। 
विज्ञापन
Yaas Cyclone Impact On Gorakhpur Weather Change Heavy rain with strong wind
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
कई इलाकों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल इस्टेट से निकलने वाले गोरखनाथ पश्चिमी, पूर्वी, राजेंद्र नगर फीडर और विकास नगर उपकेंद्र से निकलने वाले हैचरी, साकेत नगर फीडर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। अधिशासी अभियंता एके गौड़ ने बताया कि इन फीडरों से जुड़े इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed