फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पर्यटन का नया ठिकाना है अपना गोरखपुर, जानिए कहां घुमाने लेकर जा सकते हैं अपने अतिथि को

Sat, 26 Sep 2020 08:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Day 2020 special taurist place in Gorakhpur see latest image
गोरखपुर में पर्यटन स्थलों की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला।
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) से पहले हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के उन स्थानों की याद दिला रहे हैं, जहां आप कोरोना महामारी से पहले अक्सर आया करते थे। खास तौर से जब आपके मेहमान आते थे तो उनको वहां घुमाने जरूर ले जाते थे। उस समय आप फक्र से कहते थे कि कौन कहता है कि गोरखपुर में घूमने की जगहें नहीं है। कोरोना संकट के बीच आप घर में हैं। न आप कहीं जा पा रहे हैं और न ही आपके अतिथि आ पा रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला आपको मानस पर्यटन करा रहा है। देखिए उन जगहों को जहां, कोरोना से पहले आप मौका मिलते ही पहुंच जाते थे। कोरोना से पहले आप जिन जगहों पर घूम कर आए थे, उनकी स्मृतियां भी साझा करेंगे। विश्व पर्यटन दिवस पर अमर उजाला का अभिनव आयोजन कुछ अनूठा, कुछ मनोरंजक और कोरोना काल में कुछ जीतने का मौका दे रहा है। तो फिर शुरू हो जाइए...
Trending Videos
World Tourism Day 2020 special taurist place in Gorakhpur see latest image
ये हैं प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक व प्राकृतिक स्थल। - फोटो : अमर उजाला।

26 सितंबर की दोपहर 2 बजे तक भेजें इंट्री, पुरस्कार पाएं
हमें बताएं, अगर आपका कोई अतिथि गोरखपुर आए तो पर्यटन के लिहाज से आप उसे कहां और क्यों ले जाना पसंद करेंगे ? संक्षेप में रोचक ढंग से लिखें। अपनी संक्षिप्त जानकारी (नाम, पता, फोन नंबर) के साथ लिखकर 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक मोबाइल नंबर 7617566160 व 9451457633 पर व्हाट्सएप कर दें। यदि आप कोरोना से पहले किसी बाहरी टूरिस्ट प्लेस पर गए हैं तो उसकी ग्रुप फोटो रोचक स्मृतियों के साथ भी भेज सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ 10 इंट्री को 27 सितंबर (पर्यटन दिवस) को प्रकाशित किया जाएगा। उन्हें आकर्षक उपहार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

World Tourism Day 2020 special taurist place in Gorakhpur see latest image
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर
धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से गोरखनाथ मंदिर पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोग गोरखनाथ मंदिर आते हैं। नेपाल में भी गुरु गोरखनाथ पूजे जाते हैं। नेपाल के राजा की खिचड़ी अब भी चढ़ती है। मकर संक्रांति पर पांच-छह लाख श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हैं। मान्यता है कि ज्वालादेवी के स्थान से परिभ्रमण करते हुए  'गुरु गोरखनाथ' ने आकर भगवती राप्ती के तटवर्ती क्षेत्र में तपस्या की थी और उसी स्थान पर अपनी दिव्य समाधि लगाई थी। वहीं गोरखनाथ मंदिर बना है। इसकी भव्यता दूर से दिखती है। भीम सरोवर के साथ लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day 2020 special taurist place in Gorakhpur see latest image
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल
शहर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर 1700 एकड़ क्षेत्र में फैला रामगढ़ताल प्रकृति की अनुपम भेंट है। ईसा पूर्व छठी शताब्दी में गोरखपुर का नाम रामग्राम था। यहां कोलीय गणराज्य स्थापित था। उन दिनों राप्ती नदी आज के रामगढ़ताल से ही होकर गुजरती थी। बाद में राप्ती नदी की दिशा बदली तो उसके अवशेष से रामगढ़ताल अस्तित्व में आ गया। रामगढ़ ताल पूर्वांचल का मरीन ड्राइव बन चुका है। इसकी छटा देखने के लिए दूर-दूराज से पर्यटक आते हैं। लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत होता है। नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2020 special taurist place in Gorakhpur see latest image
यहां संजोयी गई है ऐतिहासिक विरासत। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर पुरातात्विक संग्रहालय (म्यूजियम)
1957 में स्थापित, यह पुरातात्विक संग्रहालय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं के महत्वों को चित्रित करता है। यह सबसे प्रसिद्ध स्थानीय संग्रहालय है। इसकी देखरेख गोरखपुर विश्वविद्यालय का भारतीय इतिहास विभाग, पुरातत्व और संस्कृति करता है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित संग्रहालय में तमाम कलाकृतियों संरक्षित हैं। प्राचीन सिक्के, मूर्तियां, पेंटिंग, पत्थर के उपकरण,  पुराने आभूषण और डाक टिकट भी रखे गए हैं। ऐतिहासिक विरासत को संजोने वाला संग्रहालय पर्यटन के प्रमुख स्थलों में शुमार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed