फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat trains will undergo repairs at the Gorakhpur workshop.

Gorakhpur News: गोरखपुर वर्कशॉप में होगी वंदेभारत की मरम्मत

Fri, 30 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat trains will undergo repairs at the Gorakhpur workshop.
गोरखपुर। अब वंदेभारत ट्रेन की मरम्मत स्थायी रूप से गोरखपुर यांत्रिक कारखाना के वर्कशॉप में होगी। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से चलने वाली दोनों ट्रेनों की मरम्मत की मंजूरी दे दी है। अभी गोरखपुर न्यू कोचिंग डिपो में वंदेभारत की धुलाई होती है और मरम्मत का काम चारबाग में होता है।
विज्ञापन


गोरखपुर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की मरम्मत, रखरखाव व सफाई-धुलाई को लेकर शुरू से ही दिक्कतें आ रही थीं। इस ट्रेन की मरम्मत व रखरखाव के लिए अलग से डिपो की आवश्यकता है। अब यांत्रिक कारखाना में वंदे भारत की मरम्मत को स्थायी मंजूरी मिल जाने से रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कारखाने में एलएचबी, पावरकार और मेमू ट्रेनों के बाद अब वंदे भारत रेक की भी मरम्मत होगी। भविष्य में यहां अन्य जोन के वंदेभारत के रेक की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


दो वंदे भारत चलती हैं गोरखपुर से
गोरखपुर से प्रयागराज और पाटलिपुत्र के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। सात जुलाई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर जंक्शन से पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर वर्कशॉप में वंदेभारत रेक की स्थाई रूप से मरम्मत होगी। इसको लेकर बोर्ड ने पत्र जारी कर दिया है। गोरखपुर वर्कशॉप में ही मरम्मत हो जाने से काफी सहूलियत होगी।
सुमित कुमार, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed