{"_id":"6052f90b9244ab6c6b76e630","slug":"woman-allegiance-of-molestation-on-husband-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति और जीजा ने मिलकर किया विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, थाने पहुंचकर बोली- 'जान बचाकर आई हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति और जीजा ने मिलकर किया विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, थाने पहुंचकर बोली- 'जान बचाकर आई हूं'
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति और उसने जीजा पर सामूहिक रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दिल्ली से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर यहां शिकायत करने आई हूं। पीड़िता ने गोरखपुर के गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता के आरोपों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस घटना की पूरी जानकारी लेकर तुरंत छानबीन करने में जुट गई।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इसी महीने सहजनवां थाने में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में विवाहिता ने पति के ऊपर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। महिला ने अपने पति के ऊपर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी फरार चल रहा है।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, विवाहिता ने गीडा थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले गीडा इलाके के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोप लगाया कि पति का जीजा जो कि सहजनवां इलाके का निवासी है, उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति उसे दिल्ली ले गया। वहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
अब पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। गीडा इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना दिल्ली की है, कार्रवाई वहीं की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।