फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: आसमान में छाए काले बादल, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Thu, 18 Jun 2020 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
weather update today in Gorakhpur Latest News   change weather after havie rain latest weather photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे। इससे कई इलाकों में झमाझम बारिश तो कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। वहीं गुरुवार को भी सुबह से काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से मौसम भी सुहाना बना रहा।

weather update today in Gorakhpur Latest News   change weather after havie rain latest weather photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

आने वाले एक दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहनी की संभावना है। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए आकाश पूरी तरह से साफ हो गया और सूरज चमकने लगा, लेकिन पुरवा हवा चलने की वजह से गर्मी से काफी राहत रही।

weather update today in Gorakhpur Latest News   change weather after havie rain latest weather photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवारमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि बृहस्पतिवार को गोरखपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। अगले एक दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update today in Gorakhpur Latest News   change weather after havie rain latest weather photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

नगर निगम: जलभराव होने पर कंट्रोल रूम में दें सूचना  
बारिश के दौरान अगर कहीं भी जलभराव होगा तो नगर निगम को तत्काल इसकी सूचना दी जा सकती है। नगर निगम में बाढ़ कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। साथ ही इस कंट्रोल रूम के लिए 0551-2342621 नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन
weather update today in Gorakhpur Latest News   change weather after havie rain latest weather photos
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

यह कंट्रोल रूम पूरे बरसात के मौसम तक सक्रिय रहेगा। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव और कोविड-19 संबंधी सूचना देने के लिए यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसमें कुल 48 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में कहीं भी जलभराव संबंधी सूचना कंट्रोल रूम में दी जा सकती है। तत्काल समस्या दूर कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed