फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम अपडेट: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, दिनभर छाई रही धुंध, कांपते रहे लोग

Wed, 05 Jan 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
weather update news Severe cold happening in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरे दिन कोहरा छाए रहने और धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री कम रहा। गलन की वजह से लोग दिन भर कांपते रहे। बुधवार यानी आज भी सुबह से कोहरा छाया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज भी पूरे दिन धुंध छाए रहने की संभावना है।



जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटे लोग ठंड से कांप रहे हैं। मंगलवार सुबह से ही धुंध छा गई। दिन चढ़ने के बाद भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए और करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चली। इस वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। सूरज नहीं निकलने का असर तापमान पर पड़ा।

weather update news Severe cold happening in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री से ज्यादा था जो मंगलवार को लुढ़ककर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

weather update news Severe cold happening in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जगह-जगह अलाव तापते नजर आए
कड़ाके की ठंड की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं, नगर निगम की ओर से भी शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव का इंतजाम किया गया है। करीब 50 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update news Severe cold happening in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार का दिन कोल्ड-डे रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री कम रहा। अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। बुधवार को कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
weather update news Severe cold happening in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

डॉक्टर की सलाह  

  • जब भी रजाई या गर्म बिस्तर से बाहर निकलना हो तो बाहरी तापमान से संतुलन बनाकर निकलें।
  • संभव हो तो सुबह टहलने से परहेज करें। आवश्यक हो तो शरीर को गर्म कपड़ों में लपेट कर निकलें।
  • डायबिटीज के मरीज अपने खानपान में विशेष ध्यान दें, समय-समय पर शुगर का लेवल जांचते रहें।
  • सर्दी से बचने के लिए गुनगुना पानी पीएं, दिल के मरीज भी ठंड से बचाव का सभी इंतजाम करें।
  • कुहरे और धुएं से दूर रहें, इससे सांस लेने में तकलीफ होती है और ब्रांकाइटिस बीमारी घेर लेती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed