लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी मौसम साफ रहा। कोहरे का बहुत असर नहीं होने की वजह से सुबह समय से सूरज निकला और दिन भर धूप बरकरार रही। हालांकि सर्द पछुआ हवाओं की वजह से दोपहर बाद धूप की तपिश कम होने लगी और शाम होते ही गलन बढ़ने से ठंड ने फिर सताना शुरू कर दिया।
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में दिन भर राहत, शाम ढलते ही सताने लग रही गलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में आज से खुले सभी विद्यालय
ठंड से राहत मिलने के बाद डीएम कृष्ण करूणेश के निर्देश पर बुधवार से एलकेजी से लेकर कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल खुल गए। सुबह के समय बच्चों को ठंड न लगे, इसलिए डीएम ने एहतियातन एक सप्ताह तक सुबह नौ बजे से दो बजे तक ही स्कूल खोलने का निर्देश दिया है।
नए साल में स्कूलों में कक्षाओं के संचालन का बुधवार को पहला दिन है। क्रिसमस का अवकाश घोषित होने के बाद स्कूल दो जनवरी को खोले जाने थे। मगर ठंड का सितम जारी रहने से छुट्टी बढ़ती रही।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, ठंड से होगा बचाव
आरोग्य मंदिर में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राकृतिक चिकित्सकों ने ठंड के मौसम में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी। डॉ. विमल कुमार मोदी ने कहा कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सुबह उठकर गरम पानी में नींबू का रस डाल कर पीएं।
मौसमी फल और सलाद का उपयोग करें। सर्दी लगने पर सूप, अदरक, लहसुन का सेवन जरूर करें। चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें। इस मौके पर पीयूष पाणि पांडेय, बीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।