फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में दिन भर राहत, शाम ढलते ही सताने लग रही गलन

Wed, 18 Jan 2023 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
weather remained clear on Wednesday for third consecutive day
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।

लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी मौसम साफ रहा। कोहरे का बहुत असर नहीं होने की वजह से सुबह समय से सूरज निकला और दिन भर धूप बरकरार रही। हालांकि सर्द पछुआ हवाओं की वजह से दोपहर बाद धूप की तपिश कम होने लगी और शाम होते ही गलन बढ़ने से ठंड ने फिर सताना शुरू कर दिया।



वहीं सोमवार को 19.2 की तुलना में मंगलवार को दिन का पारा 19.7 पर तो न्यूनतम पारा 6.5 से एक डिग्री सेल्सियस चढ़कर 7.4 पर पहुंच गया। इस पूरे सप्ताह मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

 

weather remained clear on Wednesday for third consecutive day
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।
दिन में धूप की वजह से ठंड से राहत महसूस होगी मगर शाम होते ही गलन की वजह से फिर ठंड सताएगी। अगले सप्ताह 24 से 26 के बीच हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से आसमान में फैला कोहरा पूरी तरह से छंट जाएगा जिसके बाद और चटख धूप निकलने के आसार हैं। हालांकि सुबह और रात के वक्त ठंड बनी रहेगी।

 
weather remained clear on Wednesday for third consecutive day
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।

नए साल में आज से खुले सभी विद्यालय
ठंड से राहत मिलने के बाद डीएम कृष्ण करूणेश के निर्देश पर बुधवार से एलकेजी से लेकर कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल खुल गए। सुबह के समय बच्चों को ठंड न लगे, इसलिए डीएम ने एहतियातन एक सप्ताह तक सुबह नौ बजे से दो बजे तक ही स्कूल खोलने का निर्देश दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather remained clear on Wednesday for third consecutive day
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।

नए साल में स्कूलों में कक्षाओं के संचालन का बुधवार को पहला दिन है। क्रिसमस का अवकाश घोषित होने के बाद स्कूल दो जनवरी को खोले जाने थे। मगर ठंड का सितम जारी रहने से छुट्टी बढ़ती रही।

 

विज्ञापन
weather remained clear on Wednesday for third consecutive day
गोरखपुर में ठंड से राहत। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं, ठंड से होगा बचाव
आरोग्य मंदिर में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राकृतिक चिकित्सकों ने ठंड के मौसम में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी। डॉ. विमल कुमार मोदी ने कहा कि इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सुबह उठकर गरम पानी में नींबू का रस डाल कर पीएं।

मौसमी फल और सलाद का उपयोग करें। सर्दी लगने पर सूप, अदरक, लहसुन का सेवन जरूर करें। चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें। इस मौके पर पीयूष पाणि पांडेय, बीडी तिवारी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed