उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में घंटे भर की बारिश में शहर पानी से लबालब हो गया। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, आरटीओ और सीएमओ कार्यालय परिसर में घुटने तक पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से जगह जगह पंप लगाकर लोगों को राहत देने की कोशिश की गई, मगर वह नाकाफी साबित हुई।
2 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बता दें कि गुरुवार की सुबह से ही आसमान में घने-काले बादल छा गए। इस दौरान चारों ओर अंधेरा छा गया। आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं दिखा। थोड़ी देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।
3 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
एक घंटे बारिश होने के बाद जलभराव के वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नुकसान की आशंका से दुकानदार सहमें रहें। आजाद नगर, पूर्वी दाउदपुर, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, रेती रोड, गीता प्रेस रोड समेत विभिन्न इलाकों में पानी भर गया।
4 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इस दौरान आवागमन में भी काफी बाधा आई। वहीं नालों के चोक हो जाने की वजह से भी जलभराव की स्थिति बनी रही। बक्शीपुर पावर हाउस के पीछे नाले में थर्माकोल समेत अन्य कई चीजें डाले जाने की वजह से भी पानी का बहाव पूरी तरह से थमा रहा है।
5 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
शुक्रवार और शनिवार को फिर भारी बारिश की आशंका
चक्रवाती हवाओं, बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव और गोरखपुर के ऊपरी वायुमंडल में करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को भी गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।