फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितमः बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए कब खुलेगा मौसम

Thu, 28 Jan 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast in UP gorakhpur weather news update heavy cold due to Icy wind
ठंड के मौसम में भी गोरखनाथ मेले में दिखा लोगों का उत्साह। - फोटो : अमर उजाला।
पश्चिमी हिमालय में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को गोरखपुर जिले में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहने के बावजूद चार डिग्री जैसी ठंड का एहसास हुआ। ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही।
Weather forecast in UP gorakhpur weather news update heavy cold due to Icy wind
गोरखपुर में ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल पिछले कई दिनों की तरह ही गुरुवार की भी सुबह कोहरे में लिपटी हुई रही। साथ ही न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब तीन डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम की ओर से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से चार डिग्री तापमान जैसी गलन महसूस हुई।
Weather forecast in UP gorakhpur weather news update heavy cold due to Icy wind
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। न सिर्फ सुबह घना कोहरा होगा बल्कि सूरज निकलने के बावजूद गर्मी का एहसास बहुत ही कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast in UP gorakhpur weather news update heavy cold due to Icy wind
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार काफी हद तक इस बात की भी संभावना है कि पिछले कई दिनों की तरह ही दिन का तापमान भी 19 डिग्री से कम बना रहेगा। यानी कि अगले दो-तीन दिन और कोल्ड डे की संभावना है।
विज्ञापन
Weather forecast in UP gorakhpur weather news update heavy cold due to Icy wind
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि ऊपरी और निचली वायुमंडल में काफी तेज पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। 30 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed