फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोरखपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी, धूप के लिए तरसे लोग, जानिए कब मिलेगी राहत

Fri, 29 Jan 2021 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast in UP Gorakhpur heavy cold weather due to fog
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते कई दिनों से गोरखपुरवासी चटख धूप को तरस गए हैं। गलन भरी ठंड से भी जनजीवन बेहाल है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी भागों में गलन बढ़ने लगी है। 
Weather forecast in UP Gorakhpur heavy cold weather due to fog
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि पिछले कई दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी हुई रही। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी नहीं दिखाई दे रहीं थीं। विजिबिलिटी कम होकर मात्र 25 मीटर के आसपास रह गई। ऐसे में सड़क पर लोग बहुत ही धीमी रफ्तार से हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। 

Weather forecast in UP Gorakhpur heavy cold weather due to fog
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। सुबह न सिर्फ घना कोहरा रहेगा बल्कि सूरज निकलने के बावजूद गर्मी का एहसास बहुत कम होगा। दिन का तापमान भी 19 डिग्री से कम बना रहेगा। यानी, अगले दो-तीन दिन और कोल्ड डे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast in UP Gorakhpur heavy cold weather due to fog
मौसम - फोटो : amar ujala

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि ऊपरी और निचली वायुमंडल में काफी तेज पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। 30 जनवरी तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather forecast in UP Gorakhpur heavy cold weather due to fog
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब 3 डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिम की ओर से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से चार डिग्री तापमान जैसी गलन महसूस हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed