{"_id":"610242f2b684a26c96401259","slug":"water-logging-in-gorakhpur-rajan-cried-in-front-of-municipal-commissioner-upset-due-to-waterlogging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर आयुक्त को देख फफक कर रो पड़े जलभराव से परेशान राजन, बोले- कीचड़-गंदगी से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर आयुक्त को देख फफक कर रो पड़े जलभराव से परेशान राजन, बोले- कीचड़-गंदगी से जीना मुहाल
Thu, 29 Jul 2021 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
विष्णुपुरम में नगर आयुक्त को अपनी समस्या बताते हुए रो पड़े राजन श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित विष्णुपुरम कॉलोनी में बुधवार को जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त अविनाश सिंह के सामने उस समय बहुत असहज स्थिति पैदा हो गई, जब इलाके के राजन कुमार श्रीवास्तव उन्हें देखकर फफक कर रो पड़े। उन्होंने नगर आयुक्त से पीड़ा साझा करते हुए कहा कि 10 दिनों से घर और बाहर पानी भरा हुआ है। घर से किसी तरह पानी निकला तो पीछे छूट गया कूड़ा और कीचड़ जीना मुहाल किए हुए है।
जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के क्रम में असुरन चौक से मेडिकल कॉलेज रोड पर नाले के ओवरफ्लो को दूर कराया गया। डीएम के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त तथा अधिशासी अभियंता के साथ स्थल का दो बार निरीक्षण कर मौके की वीडियोग्राफी कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि लोनिवि द्वारा निर्मित नाले पर सुधारात्मक कार्रवाई के साथ नाले की सिल्ट भी साफ कराई जा रही है, ताकि पानी निकासी सही तरीके से हो सके।
जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त ने अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में तत्काल पंप लगवाकर अथवा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल निकासी कराएं। इस दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव समेत नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर निरीक्षण करते नगर आयुक्त अविनाश सिंह व अन्य
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम का सफाई अभियान जारी रहा। विष्णुपुरम कॉलोनी, जाफरा बाजार, रुस्तमपुर, आदि स्थलों के नालों की सफाई की गई। साथ ही सिल्ट का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विष्णुपुरम में नगर आयुक्त को अपनी समस्या बताते हुए रो पड़े राजन श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला।
पार्षदों की शिकायत, निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त
वार्ड-54 भेड़ियागढ़ के पार्षद अजय यादव, वार्ड नौ के राजेश तिवारी, वार्ड-37 के आलोक सिंह विशेन आदि पार्षदों की तरफ से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी देने पर बुधवार को नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सभी जरूरी उपाय कराए। उन्होंने अधूरी सड़कों को जल्द पूरा कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द सही कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संबंधित पार्षदों के अलावा ज्ञानेश्वर सिंह, फड़ेन्द्र पांडेय, राजन पांडेय ऐडवोकेट, प्रशांत पांडेय, प्रमोद सिन्हा, दादा, बब्लू मिश्रा, राजेश, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।