फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताजनक: वायरल फीवर ने बदली चाल, कोविड की तरह फैला रहा जाल

Sat, 04 Sep 2021 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 11:29 AM IST
सार

जिला अस्पताल में बेड फुल, वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ती जा रही संख्या। पांच की बजाय 10-12 दिनों में ठीक हो रहे रोगी। लक्षण कोविड जैसे, पर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डायरिया, कालरा, टायफायड के भी बढ़ रहे मरीज।

 

विज्ञापन
Viral fever spreading like Covid in Gorakhpur beds full from patients in district hospital
गोरखपुर जिला अस्पताल में के इमेरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक भले ही अभी न हो, लेकिन वायरल फीवर के प्रकोप ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद शुरू हुए वायरल फीवर का रूप पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। वायरल फीवर से संक्रमित व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं। साथ ही मरीजों को यह बुखार लंबा कष्ट दे रहा है। गोरखपुर जिला अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं। अन्य 50 प्रतिशत मरीजों में डायरिया, कालरा और टायफायड के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से डॉक्टर भी चिंतित है। जानकारी के मुताबिक, वायरल फीवर के मरीजों के गले में खराश, बदन दर्द के साथ तेज बुखार और दस्त की शिकायतें हैं। ऐसे मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की तीन ओपीडी में गुरुवार को करीब 500 मरीज इलाज के लिए आए थे। इनमें 50 प्रतिशत मरीजों में वायरल फीवर की समस्या देखने को मिली है।
Viral fever spreading like Covid in Gorakhpur beds full from patients in district hospital
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
यही हाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी का भी है। यहां हर पांच में तीन मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं। चिंता की बात यह है कि ओपीडी में बच्चों से लेकर अधेड़ तक वायरल फीवर के कारण बेहाल हैं। कुछ मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने की समस्या भी मिल रही है।
Viral fever spreading like Covid in Gorakhpur beds full from patients in district hospital
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में चल रहा है। जबकि मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, वायरल फीवर की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। बच्चों में बुखार के साथ-साथ दस्त और उल्टी की समस्या देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में 17 बेड पर 11 बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral fever spreading like Covid in Gorakhpur beds full from patients in district hospital
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
10 से 12 दिन कष्ट दे रहा वायरल फीवर
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वायरल फीवर के स्वरूप में बदलाव देखने को मिला है। आमतौर पर पहले वायरल फीवर चार से पांच दिन में ठीक हो जाता था, लेकिन इस बार मरीज 10 से 12 दिनों तक बुखार की चपेट में रह रहे हैं। इसकी वजह वायरस में म्यूटेशन भी हो सकता है। कई ऐसे भी मरीज मिले हैं, जिनमें कोविड के लक्षण दिखे हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे मरीजों का इलाज कोविड की ही तरह किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Viral fever spreading like Covid in Gorakhpur beds full from patients in district hospital
डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
दवाओं का असर बेहद कम  
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस बार बुखार तेजी से फैल रहा है। कुछ मरीजों में 102 से 104 फॉरेनहाइट तक बुखार मिल रहा है। यह बेहद गंभीर मामला है। इसके कारण मरीज बेहोश तक हो जा रहे हैं। कई मरीजों को झटके आने लगे हैं। यही कारण है कि सामान्य दवाओं का असर कम हो रहा है। ऐसे मरीजों को हाई लेवल की एंटीबॉयोटिक के साथ बुखार की दवाएं दी जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed