फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ ने मचाई तबाही: दो जगह टूटा गोर्रा नदी का तटबंध, कई गांवों में भरा पानी, हजारों हेक्टेयर फसल भी जलमग्न

Sat, 04 Sep 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur water filled in many villages due to Gorra river embankment broken in two places
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में बाढ़ का कहर जारी है। पानी का दबाव नहीं झेल पाने के कारण गोर्रा नदी का तटबंध दो जगहों पर टूट गया। इस कारण एक दर्जन से अधिक गांवों में भर गया है। उधर, देर रात कालेसर के मुक्तिधाम के पास बांध में रिसाव शुरू हो गया। प्रशासन इस पर काबू पाने में जुटा रहा। वहीं, आमी नदी का पानी आ जाने से गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। जबकि देर शाम गोरखपुर-खजनी मार्ग पर छताई-मंझरिया के पास आमी नदी का पानी चढ़ जाने से बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। उधर राप्ती नदी खतरे के निशान से 2.34 मीटर ऊपर पहुंच गई। गोर्रा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर टला गया। लगभग 20 दिनों से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से गोरखपुर जिले में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। रैटहोल और अन्य जानवरों के होल के कारण जगह-जगह रिसाव हो रहा है।
Flood of Gorakhpur water filled in many villages due to Gorra river embankment broken in two places
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
सिचाई विभाग बंधों को बचाने में लगा है। इसके बावजूद गोर्रा नदी पर बना राजधानी सिलहटा तटबंध किलोमीटर छह पर टूट गया। जबकि गोर्रा की ही शाखा फरेन नाला पर बना आमघाट पुल टूट गया, जिससे कई गांवों में पानी भर गया है। लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। हजारों हेक्टेयर फसल भी जलमग्न हो गई है।
 
Flood of Gorakhpur water filled in many villages due to Gorra river embankment broken in two places
बाढ़ का नजारा देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर में बाढ़ से अधिक आबादी प्रभावित
सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी स्थिर है, जबकि बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, घोघी, तेलार, जमुआर का जलस्तर कम हो रहा है। जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 470 हो गई, जबकि 181 गांव संपर्क विहीन हो गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार 1.90 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। देवरिया में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। रुद्रपुर के दोआबा और कछार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हालात बिगड़ रहे हैं। गोर्रा और राप्ती नदी पर बने तटबंधों से 18 जगह रिसाव शुरू हो गया है। भदिला प्रथम गांव मैरुंड हो गया है, जबकि परसियां-विशुनपुर देवार के 26 टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur water filled in many villages due to Gorra river embankment broken in two places
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती में बाढ़ से 102 गांव प्रभावित हैं। कुशीनगर में गंडक नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर से 64 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का रुख शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में नरवाजोत बांध की तरफ हो गया। नदी कटान करने लगी है। महराजगंज में बाढ़ से 78 गांव प्रभावित हैं। गांवों से पानी हट गया है, लेकिन आसपास जलभराव है। राप्ती, रोहिन, प्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। संतकबीरनगर में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से गायघाट दक्षिणी, ढोलबजा, सियर कला, चकदहा, गुनवतिया, कटहा, खैरगाड़, दौलतपुर समेत 38 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। सात घर नदी की धारा में विलीन हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur water filled in many villages due to Gorra river embankment broken in two places
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : ANI
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी आज गोरखपुर आ सकते हैं। वह हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही खजनी के उनवल और झंगहा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत व खाद्य सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। उनके आगमन के संबंध में शुक्रवार देर शाम तक प्रोटोकाल जारी नहीं हो सका था मगर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed