{"_id":"668b829e8816c8390c0ef5e4","slug":"various-doctors-of-the-city-were-honored-under-amar-ujala-aabhar-samarpan-ka-at-hotel-radisson-blue-gorakhpu-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर्स को उनके सेवा, समर्पण और सम्मान के लिए किया सम्मानित, मेयर ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर्स को उनके सेवा, समर्पण और सम्मान के लिए किया सम्मानित, मेयर ने कही ये बड़ी बात
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:39 AM IST
सार
अपना आराम छोड़कर दूसरों की सेहत का ख्याल रखने वाले शहर के डॉक्टर्स को उनके समर्पण भाव के लिए अमर उजाला की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर रविवार की शाम सम्मानित किया गया। होटल रेडिसन ब्लू मोहद्दीपुर में आयोजित कार्यक्रम आभार समर्पण में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
1 of 6
अमर उजाला आभार समर्पण का कार्यक्रम का में सम्मानित डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपना आराम छोड़कर दूसरों की सेहत का ख्याल रखने वाले शहर के डॉक्टर्स को उनके समर्पण भाव के लिए अमर उजाला की तरफ से डॉक्टर्स डे के अवसर पर रविवार की शाम सम्मानित किया गया।
2 of 6
अमर उजाला आभार समर्पण का कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
होटल रेडिसन ब्लू मोहद्दीपुर में आयोजित कार्यक्रम आभार समर्पण में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर को भगवान मानने के बजाय इंसान ही रहने दें। इससे चिकित्सा क्षेत्र में और बेहतर परिणाम आएंगे।
3 of 6
अमर उजाला आभार समर्पण का कार्यक्रम का में सम्मानित स्पॉन्सर के साथ
- फोटो : अमर उजाला
व्यावसायिकता के दौर में डॉक्टर के सामने भी ढेर सारी चुनौतियां होती है। यह जरूरी है अपनी चुनौतियों को मरीज और तीमारदारों से भी साझा करें। मरीज और उनके परिजन यह सोचते हैं कि डॉक्टर ने चेकअप कर लिया तो मरीज को पूरी तरह से स्वस्थ होना ही है, जबकि ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमर उजाला आभार समर्पण का कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर भी आम इंसान ही हैं और उन पर अपेक्षाओं का भार पहले से ही अधिक है। जब एक मरीज ऑपरेशन थिएटर में पहुंचता है तो जितनी घबराहट उसके परिजनों में होती है, उससे कई गुना दबाव डॉक्टर पर भी होता है। ये सारी बातें मरीजों को बताएंगे तो परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
अमर उजाला आभार समर्पण का कार्यक्रम में बच्चें।
- फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने कहा कि चिकित्सा पेशा में मरीज और डॉक्टर के बीच मधुर संबंध और विश्वास का बने रहना बेहद जरूरी है। आज जब एक आदमी इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर पहुंचता है तो भी उसकी पहली प्रतिक्रिया यही होती है कि ठीक तो हो गए, लेकिन इलाज में काफी खर्च हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।