{"_id":"5fe1780e8ebc3e3b9263e3ba","slug":"uttar-pradesh-first-wetland-ramgarh-tal-of-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी का पहला वेटलैंड बना रामगढ़ताल, अब इसकी खूबसूरती में लगेगा चार चांद, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का पहला वेटलैंड बना रामगढ़ताल, अब इसकी खूबसूरती में लगेगा चार चांद, तस्वीरें
Tue, 22 Dec 2020 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल यूपी का पहला वेटलैंड होगा। अब निर्धारित दायरे में आवास, व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाने या उद्योग स्थापित करने पर पाबंदी रहेगी। इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ताल के आसपास 28 स्थानों पर वेटलैंड है। हर जगह निर्माण का क्षेत्रफल अलग-अलग तय किया गया है। ऐसे में रामगढ़ ताल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
Trending Videos
रामगढ़ताल। (सीएम योगी की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर नौ मार्च 2018 को रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन तकनीकी वजहों से इसे वापस लेना पड़ा था। बाद में सारी औपचारिकता पूरी कराई गई, फिर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने 15 जून 2020 को नोटिफिकेशन जारी करके आपत्तियां मांगी। इस पर 206 आपत्तियां आईं। सबका निपटारा करके वेटलैंड का दायरा तय करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। पहले शासन ने मंजूरी दी, फिर राज्यपाल के अनुमोदन से रामगढ़ताल को वेटलैंड घोषित कर दिया गया। मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, बंधे के निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य जरूरी मामलों में फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारी की अगुवाई वाली कमेटी को दिया गया है।
रामगढ़ताल।
- फोटो : राजेश कुमार।
22 स्थानों पर प्रतिबंध का दायरा 50 मीटर
प्रभारी डीएफओ एसएन मौर्य ने बताया कि रामगढ़ताल के आसपास 28 वेटलैंड चिन्हित हैं। इसमें से 22 वेटलैंड का प्रतिबंधित दायरा 50 मीटर है। एक स्थान पर 119 मीटर, चार स्थानों पर 100 मीटर, एक स्थान पर 80 मीटर का दायरा तय किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी तरह की नई व पुरानी गतिविधि पर पाबंदी रहेगी।
प्रभारी डीएफओ एसएन मौर्य ने बताया कि रामगढ़ताल के आसपास 28 वेटलैंड चिन्हित हैं। इसमें से 22 वेटलैंड का प्रतिबंधित दायरा 50 मीटर है। एक स्थान पर 119 मीटर, चार स्थानों पर 100 मीटर, एक स्थान पर 80 मीटर का दायरा तय किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी तरह की नई व पुरानी गतिविधि पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रतिबंधित क्षेत्रों में ये नहीं होगा
- जीर्णोद्धार और मिट्टी का भरान
- नए उद्योगों की स्थापना और पहले स्थापित उद्योगों का विस्तार
- खतरनाक वस्तुओं का संचालन, भंडारण या निस्तारण
- ठोस अपशिष्ट का निस्तारण
- शोधित तथा अशोधित गंदा पानी, इंडस्ट्रीयल वेस्ट, अपशिष्ट।
- निर्माण क्रियाकलाप (बोट जैटी के अतिरिक्त।
- प्लास्टिक, पॉलिथीन सहित अन्य नुकसानदायक सामान सहित सभी प्रतिबंधित क्रियाकलाप।

ताल में गिरते हैं ये नाले
कूड़ाघाट नाला
मोहद्दीपुर पावर हाउस नाला
रफीक अहमद किदवई नाला
गोल्फ क्लब नाला
साहबगंज पैडलेगंज नाला
गोड़धईया नाला सहित अन्य नाले।
कूड़ाघाट नाला
मोहद्दीपुर पावर हाउस नाला
रफीक अहमद किदवई नाला
गोल्फ क्लब नाला
साहबगंज पैडलेगंज नाला
गोड़धईया नाला सहित अन्य नाले।