फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनवरी में बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मिल जाएगा कोरोना वैक्सीन, इस खास विभाग ने शुरू की तैयारी

Mon, 21 Dec 2020 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine news BRD Medical College will get Corona vaccine in January at gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी टीम के विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह और उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज को जनवरी में कोरोना के वैक्सीन मिल जाएंगे। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन मिलने की उम्मीद ज्यादा है। क्योंकि इसके रख-रखाव में ज्यादा दिक्कतें नहीं है। जबकि फाइजर वैक्सीन के लिए कम से कम माइनस 70 से 80 के बीच तापमान होना जरूरी है। ऐसे में इसके लिए अलग से स्पेशल फ्रीजर मंगाने होंगे।
Corona vaccine news BRD Medical College will get Corona vaccine in January at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान जनवरी माह से शुरू होने की उम्मीद है। यही वजह है कि शासन वैक्सीन आने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर करीब 26 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दी है।
Corona vaccine news BRD Medical College will get Corona vaccine in January at gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
साथ ही सीएमओ कार्यालय के पीछे एक स्पेशल कमरा भी लगभग बनकर तैयार हो गया है, जिसमें वैक्सीन रखा जाना है। इन सबके बीच बीआरडी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जनवरी माह में बीआरडी को वैक्सीन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccine news BRD Medical College will get Corona vaccine in January at gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि बीआरडी को अलग से शासन की ओर से वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। यही वजह है कि दोनों जगहों पर अलग-अलग तैयारियां हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि जनवरी में बीआरडी को वैक्सीन मिल जाएंगे। वैक्सीन की मात्रा कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन
Corona vaccine news BRD Medical College will get Corona vaccine in January at gorakhpur
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(file) - फोटो : अमर उजाला
भारत बॉयोटेक के कोवैक्सीन आने की उम्मीद ज्यादा
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ज्यादा उम्मीद भारत बॉयोटेक के कोवैक्सीन के आने की है। इसी वैक्सीन के अनुसार तैयारी भी है। हालांकि फाइजर वैक्सीन की भी चर्चा है। लेकिन इसकी उम्मीदें कम हैं। क्योंकि फाइजर कंपनी के वैक्सीन के रखने को लेकर ज्यादा इंतजाम की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed