फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सक्लूसिव: जुगाड़ लगाकर भी चुनाव की ड्यूटी से नहीं बच सकेंगे सरकारी कर्मचारी, जानिए क्या है बड़ी वजह

Wed, 24 Feb 2021 11:53 AM IST
vivek shukla अरुण चंद, गोरखपुर।
अरुण चंद, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat election latest news all male and female government employees will do duty in election
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पंचायत चुनाव में इस बार पुरुष हो या महिला, सभी सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ सकती है। समय कम मिलने की वजह से इस बार 'एक जिला-एक बार' की तर्ज पर चुनाव होगा। यानी जिले में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा। इससे ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी। ऐसे में रसूख और जुगाड़ लगाकर भी सरकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से नहीं बच सकेंगे।

UP Panchayat election latest news all male and female government employees will do duty in election
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) के मुताबिक विभागों से महिला और पुरुष सभी कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। एक ही चरण में गोरखपुर जिले के सभी 20 ब्लॉकों में चुनाव होने की वजह से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसके पहले चार चरणों में चुनाव होते थे। इससे महिला कर्मचारियों की ड्यूटी बहुत कम लगती थी। लगती भी तो नजदीक के ब्लाकों में, ताकि उन्हें असुविधा न हो। वहीं, पुरुष कर्मचारियों की दो चरणों में ड्यूटी लगाई जाती थी। यानी जिन कर्मचारियों की पहले चरण के चुनाव में ड्यूटी लगती थी उन्हें तीसरे चरण जबकि दूसरे चरण में जिनकी ड्यूटी लगती थी उनकी चौथे चरण के चुनाव में भी ड्यूटी लगाई जाती थी। मगर इस बार ऐसा भी नहीं हो पाएगा। जरूरी सेवाओं वाले विभागों को छोड़ सभी विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ेगी। महिला कर्मचारियों को भी दूर के ब्लॉकों में चुनाव कराने जाना पड़ सकता है।

UP Panchayat election latest news all male and female government employees will do duty in election
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, मेरठ और मुरादाबाद मंडल में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह साफ कर दिया कि इस बार एक जनपद-एक बार की तर्ज पर ही चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी जिले में कर्मचारी कम पड़ते हैं तो मंडल के दूसरे जिलों से कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। बुधवार यानी आज गोरखपुर मंडल की भी बैठक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat election latest news all male and female government employees will do duty in election
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।

हर बूथ पर लगेंगे पांच कर्मचारी
जिले में कुल 4657 बूथ हैं। प्रत्येक पर पांच कर्मचारी लगाए जाएंगे। जबकि 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। इस तरह मतदान कराने में 25 हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि अब तक 30 हजार कर्मचारियों के नामों की फीडिंग हो चुकी है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि पोलिंग पार्टी में पांच की जगह चार कर्मचारी करने का भी आयोग निर्णय कर सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है लिहाजा जिले स्तर पर हर बूथ पर पांच कर्मचारी के हिसाब से ही व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
UP Panchayat election latest news all male and female government employees will do duty in election
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
कमेटी की जांच के बाद ही कट सकेगी ड्यूटी, नहीं लगेगा जुगाड़
इस बार ड्यूटी कटवाने में जुगाड़ काम नहीं आएगा। सभी को ड्यूटी करनी पड़ेगी। जो कर्मचारी वास्तव में बीमार होंगे और ड्यूटी में असमर्थ होंगे, उन्हें ही राहत मिलेगी। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें एक मजिस्ट्रेट भी नामित किए जाएंगे। बीमार कर्मचारियों की तरफ से ड्यूटी कटवाने के लिए जो आवेदन दिए जाएंगे उन्हें इस कमेटी को भेजा जाएगा। कमेटी के परीक्षण के बाद जो वास्तव में बीमार मिलेंगे, उन्हीं की ड्यूटी काटी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed