{"_id":"6076a7be8ebc3ec79e7bc56e","slug":"up-panchayat-election-dispute-three-people-injured-by-miscreants-firing-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में बवाल: वर्चस्व बनाने की कोशिश में हुई तकरार ने लिया खूनी रंग, तीन लोगों को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में बवाल: वर्चस्व बनाने की कोशिश में हुई तकरार ने लिया खूनी रंग, तीन लोगों को मारी गोली
Wed, 14 Apr 2021 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के हाटा चंदौली गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश में शिव चर्चा के दौरान एक बदमाश ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान पद की प्रत्याशी शीला और नंद गोपाल घायल हो गए। बता दें कि जिस तरह से गोलियां चलीं, उससे एक बात तो साफ है कि पूरी घटना वर्चस्व को कायम करने के लिए की गई है। निशाने पर निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह थे, जो तीन बार चुने गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के चार खोखे बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।
गोली लगने से घायल अखिलेश सिंह व नंद गोपाल।
- फोटो : अमर उजाला।
निवर्तमान प्रधान अखिलेश सिंह ने जिस दिन से शीला देवी गुप्ता पत्नी राजकुमार को समर्थन देकर मैदान में उतारा है, उसी दिन से विरोधियों से तकरार चल रही थी। कई बार इन लोगों के बीच प्रचार के दौरान कहासुनी भी हुई, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसी सीट से चंदौली बुजुर्ग निवासी संतोष निषाद भी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। इनसे सीधा टक्कर है। यही वजह है कि मंगलवार को तकरार ने खूनी रंग ले लिया। शिव चर्चा में फायरिंग कर बदमाश ने तीन लोगों को घायल करने के साथ ही दहशत भी फैला दी।
इसे भी पढ़ें:- चुनावी रंजिश में तीन लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम गए लोग
इसे भी पढ़ें:- चुनावी रंजिश में तीन लोगों को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम गए लोग
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
आरोपी के समर्थक घर छोड़कर भागे
गांव से निषाद जाति के लगभग सभी घरों से युवक भाग गए हैं। मौके पर पहुंचे डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने डेढ़ सेक्शन सीआरपीएफ की टीम को गांव में लगाने का निर्देश दिया है।
गांव से निषाद जाति के लगभग सभी घरों से युवक भाग गए हैं। मौके पर पहुंचे डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने डेढ़ सेक्शन सीआरपीएफ की टीम को गांव में लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
कहीं जमीन को लेकर तो नहीं हुई घटना
गांव के एक युवक ने अफसरों को बताया कि ग्राम सभा व रास्ते की जमीन को लेकर रंजिश थी। इसको लेकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। हाल ही में जमीन विवाद में भाजपा नेता बृजेश सिंह की भी हत्या हुई, जिसे चुनावी रंग देने की कोशिश की गई थी। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है।

घटना के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
फेल दिखा पुलिस का खुफिया तंत्र
पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एक के बाद नया दम तो भर रही है, लेकिन इस घटना के बाद पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल नजर आया। रेड कार्ड थमाने को पुलिस की ओर से पहल भी काम नहीं आई। जिस तरह से गांव में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था और फिर मंगलवार को इतनी बड़ी वारदात हो गई, इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठा दिया है।