{"_id":"607694908ebc3e59220c6bf3","slug":"up-panchayat-election-2021-publicity-stopped-and-polling-parties-depart-for-booths-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: गोरखपुर में प्रचार का शोर थमा, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: गोरखपुर में प्रचार का शोर थमा, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान कल
Wed, 14 Apr 2021 01:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे से थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। कहीं पर भी सभा, बैठकें, गाड़ी या लाउडस्पीकर से प्रचार होता मिला तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ, बुधवार सुबह 11 बजे से सभी विकास खंड मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। शाम तक संबंधित पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी। गुरुवार यानी 15 अप्रैल की सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। वोटिंग का सिलसिला शाम छह बजे तक चलेगा। जिले के कुल 4657 बूथों पर 29 लाख 78 हजार 569 मतदाता ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।
गोरखपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थमते ही निगरानी तेज कर दी गई। पुलिस एवं प्रशासन के अफसर भ्रमण कर यह सुनिश्चित करने में जुट गए कि कहीं पर लाउडस्पीकर, वाहन और सभा आदि के माध्यम से प्रचार न हो सके। पोलिंग पार्टियों को रवाना करेने और मतदान कराने के मद्देनजर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को सुबह नौ बजे तक संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत कुल चार कर्मचारी रहेंगे। पार्टी के सभी सदस्य एक-दूसरे से मिलने के बाद बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर समेत अन्य मतदान सामग्री प्राप्त कर उसका मिलान करेंगे फिर वहीं से जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए वाहन से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे। पार्टियां रात में बूथों पर ही निवास करेंगी ताकि सुबह समय से उठकर मतदान प्रक्रिया शुरू करा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी मतदान कार्मिक समय से विकास खंड मुख्यालयों पर नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
महिला कर्मचारी घर जा सकेंगी
बुधवार को बूथों पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों में तैनात सिर्फ पुरुष कर्मचारियों को ही संबंधित बूथों पर रुकना अनिवार्य है। महिला कर्मचारी अपने घर या आसपास किसी रिश्तेदार आदि के घर जा सकेंगी। गुरुवार सुबह पांच बजे तक उन्हें बूथ पर पहुंचना होगा। जिले में एक ही बार में चुनाव होने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है। कई महिला कर्मचारियों की तो दूर-दराज के ब्लॉक में भी ड्यूटी लग गई है तो कुछ गर्भवती भी हैं। कर्मचारियों की कमी की वजह से बहुत से जरूरतमंद कर्मचारियों की भी ड्यूटी नहीं कट सकी।

गड़बड़ी हो तो सीधे प्रेक्षक से भी कर सकते हैं शिकायत
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में दो प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। दोनों प्रेक्षक गोरखपुर आ गए हैं। प्रेक्षक व विशेष सचिव गृह अटल राय से मोबाइल नंबर 9454416236 व 0551-2230681 व प्रेक्षक व संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम संजय कुमार खत्री से मोबाइल नंबर 9454416249 व 0551-2230680 पर किसी भी तरह की शिकायत की जा सकती है। दोनों प्रेक्षकों के ठहरने का इंतजाम सर्किट हाउस में किया गया है।