कोरोना संक्रमण से कहीं ज्यादा खतरा भय वाले माहौल से है। अगर हौसला कायम हो और माहौल अनुकूल मिले तो इस खतरनाक बीमारी को मात दी जा सकती है। कुछ ऐसे ही कर दिखाया है भाटपाररानी, देवरिया की रहनेवाली संध्या देवी (62 वर्ष) ने।
#LadengeCoronaSe: हौसले से बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, तीन दिन में ठीक होकर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी सांसें फूलने लगीं तो घर वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जीने की ललक और बुलंद हौसले के बलबूते बुजुर्ग महिला ने न सिर्फ कोरोना को मात दी बल्कि तीन दिनों में ही रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चलीं गईं।
संध्या देवी का हौसला बढ़ाने में उनके बेटे और बेटी ने भी अहम भूमिका निभाई। हर वक्त सकारात्मक माहौल बनाए रखा। फोन पर भी बात की तो रिपोर्ट के बारे में अच्छी जानकारी देकर उन्हें खुश रखा। उनकी बेटी दीपमाला श्रीवास्तव बतातीं हैं कि वे मुंबई में थीं। गांव में घर पर मां को सांस लेने में तकलीफ हुई और हल्का बुखार आया था। भाई ने जब मां को डॉक्टर को दिखाया तो उनका ऑक्सीजन लेवल 78 था। डॉक्टर ने भर्ती कराने की सलाह दी।