उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का एलान हो गया है। गोरखपुर में 15 अप्रैल को चुनाव होना है और इसका परिणाम 2 मई को घोषित होगा। ऐसे में इस साल वनटांगिया समुदाय के लोग पहली बार अपने गांव की सरकार चुनेंगे। वनटांगिया लोग सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भगवान मानते हैं। उनका कहना है कि यहां जो कुछ भी है वह महाराज जी की बदौलत है। वह हर साल आकर हमारे साथ दीपावली मनाते हैं और हमारी जिंदगी में खुशियों की रोशनी जलाते हैं।
तस्वीरें: आजादी के बाद पहली बार यूपी के इन गांवों में होगा चुनाव, यहां सीएम योगी को भगवान मानते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कुसम्हीं जंगल के घने और अंदरूनी हिस्से में 1918 से वनटांगिया मजदूरों के पांच गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन, रजही खाले टोला, रजही नर्सरी, आमबाग नर्सरी और चिलबिलवा बसे हैं। जंगल की जमीन पर खेती करके ये अपना जीविकोपार्जन करते थे। देश की आजादी के बाद भी वनटांगिया मजदूरों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इसका नतीजा ये हुआ कि वे पीछे छूटते गए।
साल 1998 में पहली बार सांसद बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इन बस्तियों में रहने वालों को मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सहयोग से उन्होंने इन बस्तियों में न केवल शिक्षा की अलख जगाई, बल्कि गोरखनाथ मंदिर से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा को भी इन बस्तियों में पहुंचाया। सांसद रहते हुए 2009 से ही योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा शुरू की जो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कायम है।
जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के 80 वर्षीय चंद्रजीत जब यह कहते हैं कि भगवान का नाम तो सबने सुना है, लेकिन हमने तो इस रूप में महराज जी का ही दर्शन किया है। हमारे भगवान ने बिना कोई मन्नत मांगे सभी वनटांगियों को वह सब कुछ दिया, जिसके इंतजार में हमारी कई पीढ़ियां गुजर गईं, तो इसमें आभार के साथ वनटांगिया के लोगों का संघर्ष और पीड़ा छुपी होती है। सिर्फ चंद्रजीत ही नहीं, इस गांव के कृष्णमोहन, राम लगन, मालती जैसे तमाम बुजुर्गों, युवा और महिलाएं सीएम योगी को भगवान का दर्जा देते हैं। तकरीबन 100 साल पहले बसे वनटांगिया गांवों में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर शून्य था, लेकिन सीएम योगी के कार्यकाल में ये गांव शहर जैसी सुविधाओं के साथ कदमताल कर रहे हैं।
- सभी गांव का विद्युतीकरण किया गया।
- 120 सोलर लाइट लगवाए गए।
- पंचायती राज विभाग की तरफ से 125 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं।
- 818 परिवारों को सीएम आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला।
- 164 परिवार पीएम आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित हुए।
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत 950 शौचालयों का निर्माण।
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 53 समूहों का गठन किया गया।
- जल निगम ने 18 हैंडपंप लगवाए।
- 17 टैंक पाइप स्टैंड पोस्ट बनवाए गए।
- सात विद्यालयों व पांच आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया।