{"_id":"6846c4d079fff6f3960f9b98","slug":"up-news-fish-distribution-triggered-feud-history-sheeter-murder-linked-to-village-head-dispute-in-gorakhpur-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी का हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: इस बात पर हुआ था विवाद, दिनेश ने गांव में बांटा ये सामान तो प्रधान से हुई अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: इस बात पर हुआ था विवाद, दिनेश ने गांव में बांटा ये सामान तो प्रधान से हुई अनबन
Mon, 09 Jun 2025 04:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक दिनेश की फाइल फोटो, रोते बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के बेलीपार थाने के भरवलिया गांव के बाहर स्थित तालाब में डाली गई मछली निकालने को लेकर दिनेश का प्रधान से विवाद चल रहा था। बेटे की हत्या के बाद दिनेश की मां सुरस्वती देवी ने आरोप लगाया कि एक बार प्रधान ने तालाब से मछली निकलवाई थी। इसके बाद दिनेश ने अगली बार मछली निकलवा कर पूरे गांव में बांट दिया। इस बात को लेकर प्रधान नाराज था। पुलिस भी इसे हत्या की एक प्रमुख वजह मानकर छानबीन कर रही है।
रोते-बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल वीडियो को लेकर हो रही चर्चा
हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या के एक दिन बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को दौड़ाकर तालाब के पास गोली मारने के बाद आरोपी भागकर हाईवे पर पहुंचते दिख रहे हैं। इसके बाद वहां खड़ी चार पहिया वाहन में सवार होकर भाग निकलते हैं। चर्चा है कि पीछे से एक व्यक्ति चेहरा बांधे व हाथ में पिस्टल लहराते हुए वाहन तक पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिनेश हत्याकांड का है। वायरल वीडियो कहां और कब का है इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

मृतक की फाइल फोटो, मृतक की मासूम बेटी और बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपराधिक प्रवृत्ति की वजह से पत्नी रह रही थीं मायके
दिनेश की पत्नी संध्या को शनिवार शाम जैसे ही पति की हत्या की खबर मिली, उनके होश उड़ गए। वह अपने मायके मऊ जिले के पिडउर सिंहपुर से दोनों बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं। चर्चा है कि दिनेश की आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर दोनों में अनबन के बाद एक वर्ष से वह बच्चों के साथ अपने मायके रह रही थीं। वह बार-बार पति को याद कर रोते हुए अचेत हो जा रही थीं। आसपास की महिलाएं पानी छींटा मारकर उन्हें होश में ला रही थीं।

दहला गांव में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनेश की पत्नी संध्या ने बताया कि वह अपने मायके मऊ में करीब एक वर्ष से रह रही हैं। बताया कि दिनेश से अपराध की दुनिया छोड़ने को लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर दिनेश से उनकी बातें भी कम होती थीं। करीब चार माह पहले बात हुई थी। दिनेश ने ही उनको फोन किया था।
विज्ञापन
मृतक की रोती बिलखती मां और पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि दिनेश गोरखपुर में ही रहते थे। धीरे-धीरे अपराध की दुनिया से निकलने की बात कहते हुए राजनीति में कदम रखने की बात उन्होंने कही थी। संध्या ने बताया कि वह मायके में रहकर अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा रही हैं।