{"_id":"5ffa809c8ebc3e2e3d59f346","slug":"up-highest-flag-will-fly-in-ramgarh-taal-gorakhpur-by-cm-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, तस्वीरें देखकर गर्व से देंगे सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, तस्वीरें देखकर गर्व से देंगे सलामी
Sun, 10 Jan 2021 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव के समापन के मौके पर 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ ताल के किनारे लगाए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे (246 फीट) को फहराएंगे। वर्तमान में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है। इस दौरान मुख्यमंत्री कोणार्क मंदिर की तर्ज पर बने जेट्टी प्रवेश द्वार और बुद्ध प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण करेंगे।
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला।
उद्योगपति अमर तुलस्यान ने गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगे की योजना बनाई थी। दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से इसके लिए अनुमति मिल गई थी। इसका ढांचा तैयार कर तिरंगा लगाने वाली कंपनी ने इसका ट्रायल भी कर लिया था। इसी बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रामगढ़ ताल के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई। बाद में जीडीए की ओर अनुमति मिलने के बाद यहां पोल खड़ा कर दिया गया। करीब एक साल से तिरंगा फहराने का इंतजार किया जा रहा था। अब 13 जनवरी को यह इंतजार खत्म होगा। सीएम दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित करेंगे।
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
15 किलोमीटर दूर से नजर आएगा
गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकेगा।
गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल प्रवेश द्वार।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल किनारे लगाए गए तिरंगे को फहराएंगे, जेट्टी के प्रवेश द्वार एवं बुद्ध प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 100 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
देश में कई और स्थानों पर ऊंचाई पर फहरा रहा तिरंगा
| स्थान | राज्य | ऊंचाई (फीट) |
| बेलगाम | कर्नाटक | 360.8 |
| अटारी बार्डर | पंजाब | 360 |
| कोल्हापुर | महाराष्ट्र | 303 |
| पहाड़ी मंदिर | रांची | 293 |
| तेलीबांधा | रायपुर | 269 |
| फरीदाबाद | हरियाणा | 250 |
| गोरखपुर | उत्तरप्रदेश | 246 |
| भोपाल | मध्यप्रदेश | 237 |
| मुखर्जी पार्क | गाजियाबाद | 211 |
| कनॉट प्लेस | दिल्ली | 207 |
| जयपुर | राजस्थान | 206 |