फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, तस्वीरें देखकर गर्व से देंगे सलामी

Sun, 10 Jan 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
UP Highest Flag Will fly in Ramgarh taal Gorakhpur by CM Yogi adityanath
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर महोत्सव के समापन के मौके पर 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ ताल के किनारे लगाए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे (246 फीट) को फहराएंगे। वर्तमान में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है। इस दौरान मुख्यमंत्री कोणार्क मंदिर की तर्ज पर बने जेट्टी प्रवेश द्वार और बुद्ध प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण करेंगे।
UP Highest Flag Will fly in Ramgarh taal Gorakhpur by CM Yogi adityanath
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।
उद्योगपति अमर तुलस्यान ने गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगे की योजना बनाई थी। दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से इसके लिए अनुमति मिल गई थी। इसका ढांचा तैयार कर तिरंगा लगाने वाली कंपनी ने इसका ट्रायल भी कर लिया था। इसी बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रामगढ़ ताल के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई। बाद में जीडीए की ओर अनुमति मिलने के बाद यहां पोल खड़ा कर दिया गया। करीब एक साल से तिरंगा फहराने का इंतजार किया जा रहा था। अब 13 जनवरी को यह इंतजार खत्म होगा। सीएम दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित करेंगे।
UP Highest Flag Will fly in Ramgarh taal Gorakhpur by CM Yogi adityanath
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
15 किलोमीटर दूर से नजर आएगा
गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Highest Flag Will fly in Ramgarh taal Gorakhpur by CM Yogi adityanath
रामगढ़ताल प्रवेश द्वार। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल किनारे लगाए गए तिरंगे को फहराएंगे, जेट्टी के प्रवेश द्वार एवं बुद्ध प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 100 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भी वितरित करेंगे। 
विज्ञापन
UP Highest Flag Will fly in Ramgarh taal Gorakhpur by CM Yogi adityanath
रामगढ़ताल किनारे फहरेगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
देश में कई और स्थानों पर ऊंचाई पर फहरा रहा तिरंगा             
स्थान   राज्य    ऊंचाई (फीट)
बेलगाम कर्नाटक 360.8
अटारी बार्डर पंजाब  360
कोल्हापुर महाराष्ट्र  303
पहाड़ी मंदिर रांची 293
तेलीबांधा रायपुर 269
फरीदाबाद  हरियाणा 250
गोरखपुर उत्तरप्रदेश 246
भोपाल मध्यप्रदेश 237
मुखर्जी पार्क  गाजियाबाद 211
कनॉट प्लेस दिल्ली 207
जयपुर  राजस्थान  206
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed