फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP By-election: देवरिया में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान, तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Tue, 03 Nov 2020 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Nov 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
UP By Election 2020 Deoria latest photo news update
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। कई जगह ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत आई थीं। जिसे बाद में ठीक कर दिया गया। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश मोदक, डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पुलिस टीम के साथ बूथों पर भ्रमण करते रहे।



 

UP By Election 2020 Deoria latest photo news update
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

उपचुनाव में 184 मतदान केंद्रों पर 487 बूथ बनाए गए हैं। यहां तीन लाख 36 हजार 565 मतदाता अपना 15वां विधायक चुनेंगे। यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें मतदाताओं में उत्साह नहीं देखा जा रहा है। अधिकतर बूथों पर सन्नाटा ही पसरा रहा है। जहां सैकड़ों लोगों की लाइनें लगती थीं, वहां आठ से दस लोग ही लाइन में खड़े दिखे।

UP By Election 2020 Deoria latest photo news update
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

वैसे प्रशासन का अपना अलग दावा है। उनका कहना है कि बूथों पर भीड़ न हो इसके लिए निर्देश दिया गया है। जबकि संक्रमण की वजह से लाइन में जो लोग लगे थे वह सामान्य दूरी बनाए देखे गए। मतदान के शुरुआती दौर में सुबह में ग्रामीण अंचल में वोटर बूथों पर पहुंचे जरूर, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बूथों पर सन्नाटा पसर गया। शहर क्षेत्र में अधिकतर बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। भटवलिया, रामगुलाम टोला, वभनी, बीआरडी इंटर कालेज बूथ पर अलबत्ता कुछ ही लोग लाइन में खड़े देखे गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP By Election 2020 Deoria latest photo news update
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
यहां-यहां आई समस्या, देरी से शुरू हुआ मतदान
सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो बूथ नंबर 357 देवरिया खास, बूथ नंबर 310, 311, 341, 334, बूथ नंबर पांच राजकीय हाई स्कूल सौना लक्ष्मण, सात नंबर प्राथमिक विद्यालय भरिया, बूथ नंबर 232 बीआरडी इंटर कॉलेज, 102 प्राथमिक विद्यालय उसरी बुजुर्ग, 109 प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, बूथ नंबर 147 प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर, 114 प्राथमिक विद्यालय उहांव आदि स्थानों पर कहीं ईवीएम तो कहीं वीवीपैट में खराबी की शिकायत आई। देवरिया खास में ईवीएम खराब हुआ तो वहां तीन घंटे तक मतदान बाधित रहा।

 
विज्ञापन
UP By Election 2020 Deoria latest photo news update
देवरिया उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

यूं बढ़ता गया मतदान
शुरुआती दौर में तो मतदान का प्रतिशत थमा रहा। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिसमें नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 6.9 रहा। जबकि 11 बजे तक बढ़कर 18.01 प्रतिशत हो गया। दोपहर एक बजे तक 31.85 प्रतिशत तक बढ़कर हो गया।  वहीं चार बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान हो गया थ। डीएम अमित किशोर ने सुबह सात बजे टाउनहाल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed