फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के सबसे सुंदर चिड़ियाघर में सुनिए बाघिन की दहाड़, तस्वीरों में देखें इसकी एक झलक

Sun, 14 Feb 2021 09:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
UP Best Zoo in Gorakhpur latest photos Tigers and leopards brought from Lucknow Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

बाघिन 'मैलानी' और तेंदुआ 'नंदा' को लखनऊ प्राणि उद्यान से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया है। साथ ही सेही, घड़ियाल और सात कछुए भी लाए गए। सभी को चिड़ियाघर में बने उनके बाड़ों में क्वारंटीन किया गया है।

UP Best Zoo in Gorakhpur latest photos Tigers and leopards brought from Lucknow Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि वन मंत्री ने शुक्रवार को चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान बताया था कि लखनऊ प्राणि उद्यान से कुछ वन्य जीवों को लाया जाएगा। प्राणि उद्यान के अधिकारी इन जीवों को लाने के लिए लखनऊ गए थे। प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह की निगरानी इन वन्य जीवों को गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया।
UP Best Zoo in Gorakhpur latest photos Tigers and leopards brought from Lucknow Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
आठ वर्ष की है मैलानी
मैलानी 26 फरवरी 2013 को खीरी से रेस्क्यू कर नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ में लाई गई थी। उस वक्त मैलानी की उम्र लगभग पांच माह थी। इस समय उसकी उम्र करीब आठ वर्ष है। अब दिल्ली से नर बाघ लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Best Zoo in Gorakhpur latest photos Tigers and leopards brought from Lucknow Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
अभी लखनऊ से लाए जाने हैं ये वन्य जीव
काले हिरन सात (चार नर व तीन मादा), जंगली बिल्ली एक (मादा), बारासिंघा चार (दो नर दो मादा), इंडियन हॉग डियर दो (एक नर एक मादा), सियार दो (एक नर व एक मादा), काकड़ छह (तीन नर व तीन मादा), रसल वाइपर दो (एक नर व एक मादा), अजगर चार (दो नर दो मादा), घड़ियाल दो (एक नर व एक मादा)।
विज्ञापन
UP Best Zoo in Gorakhpur latest photos Tigers and leopards brought from Lucknow Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
चार मार्च तक चिड़ियाघर आ जाएंगे 133 वन्य जीव
प्राणि उद्यान में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इटावा लॉयन सफारी के अलावा अन्य प्राणि उद्यानों से चार मार्च तक 133 वन्य जीवों को लाया जाएगा। जैसे-जैसे वन्य जीव लाए जाएंगे, उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद बाड़ों में रखा जाएगा। मार्च में उद्घाटन के बाद प्राणि उद्यान को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed