फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: पांच दिनों के अंदर पिता ने उठाई दो जवान बेटों की अर्थी, बोले- भगवान किसी को ना दिखाए ये दिन

Fri, 21 May 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 May 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
two son dead by coronavirus in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना ने दो जवान बेटों को छीन लिया। बूढें बाप ने पांच दिन के अंदर दोनों बेटों की अर्थी अपने कंधे पर उठाई। यह देखकर पूरा गांव रो पड़ा। अब बुजुर्ग पिता के ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। इस घटना के बाद से लोगों में कोरोना का भय साफ दिख रहा है। बहुओं और बच्चों की सिसकियां सुनकर हर किसी की आंखे नम हो जा रही हैं। यह मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर द्वितीय गांव की है। यहां सिद्धू के दो बेटे थे, बड़ा बेटा राकेश (36) छोटा राजेश (32) साल का था। बताया जा रहा है कि पिछले साल सितंबर में राकेश कोलकता कमाने गया था, वहां वह पेंट पॉलिश का काम करता था। वहीं छोटे भाई राजेश अपने पिता के साथ घर पर खेती का काम करता था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...


 
two son dead by coronavirus in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच कोरोना ने सभी का काम धंधा चौपट कर दिया। ऐसे में राकेश को भी घरवापसी करनी पड़ी। वह 30 अप्रैल 2021 को अपने घर लौट आया। इसके अगले ही दिन एक मई को अचानक राकेश को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी ठर्रापार ले गए। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

two son dead by coronavirus in Gorakhpur
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

परिजन अभी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि तत्काल ऑक्सीजन न मिलने के कारण राकेश ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी कराई, इस बीच उसे भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
two son dead by coronavirus in Gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
पांच मई को राजेश की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। एक ही घर में पांच दिन के अंदर दो जवान बेटों की मौत से पूरे गांव सन्न रह गया। दोनों बेटों की मौत के बाद पिता सिद्धू पूरी तरह टूट गए। वह बार-बार रोते हुए बस यही बोल रहे हैं कि भगवान किसी को भी ऐसा दिन ना दिखाए।
विज्ञापन
two son dead by coronavirus in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
अब 60 वर्ष की उम्र में दोनों बेटों के परिजनों की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधे पर आ गई है। राकेश के दो बच्चे विवेक (16) और हिमांशु (13) हैं। वहीं राजेश के तीन बच्चे उमा (7), सन्नी (5) और अंजली (2) हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed