{"_id":"5e63ac7e8ebc3eeae2465a4a","slug":"two-people-died-due-to-heavy-rain-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में आई आफत की आंधी, जिले में दो की मौत, उखड़ गए सैकड़ों पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में आई आफत की आंधी, जिले में दो की मौत, उखड़ गए सैकड़ों पेड़
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आंधी और बारिश की वजह से गिरा पेड़, सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में शनिवार सुबह आई आंधी और बारिश की वजह से लोग दहशत में रहे। करीब 46 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी की वजह से काफी संख्या में बिजली के खंभे गिर गए। पेड़ उखड़ने और उनकी टहनियां टूटकर गिरने से बिजली, पेयजल आपूर्ति के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
2 of 5
आंधी से दिवार पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में एक घर की दीवार भी भरभरा कर गिर गई। इस आंधी पानी की वजह से जिले में दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे आंधी पानी शुरू हो गई।
3 of 5
आंधी आने के वजह से टूटा होर्डींग।
- फोटो : अमर उजाला
करीब 46 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी से लोगों में भय का माहौल बन गया। कई घरों और दुकानों के टिन शेड उड़ गए। बिजली के खंभे टूट गए और कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंधी से दिवार पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
निपाल क्लब के सामने, सिविल लाइंस में इलाहाबाद बैंक के सामने सड़क पर, डीएम आवास के पास, दीवानी कचहरी गेट के सामने बिजली की तार और दुकान पर, दाउदपुर, नहर रोड समेत शहर के अन्य कई इलाकों में सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से सुबह के वक्त आवागमन में भी काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश के बाद जलजमाव।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि राजस्थान से उठी चक्रवाती हवाओं और अफगानिस्तान से बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी अच्छी खासी बारिश हुई। हवा की रफ्तार भी करीब 42 किलोमीटर तक जा पहुंची। इसका मूवमेंट इतना तेज था कि बरेली से इसे गोरखपुर पहुंचने में मात्र चार घंटे लगे, जबकि सामान्य तौर पर इसे आठ घंटे का समय लगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।