फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: देर रात तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोग पानी में डूबे, दो की मौत, एक की तलाश जारी

Thu, 06 Aug 2020 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to drowning in pond at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बढ़ुई ताल में बुधवार की रात में मछली निकालने गए तीन लोग पानी में डूब गए। देर रात तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। इस दौरान रात में ही तेज आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई थी।

Two people died due to drowning in pond at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी दी गई। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ टीम ने तलाश शुरू किया तो दोपहर बाद दो लोगों के शव मिले। जबकि एक की तलाश जारी है। मौके पर एसपी रोहित सिंह सजवान पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Two people died due to drowning in pond at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

बुधवार की रात 9 बजे ग्राम सभा कानापार निवासी प्रमोद (35), बलराम (25) एवं धर्मेंद्र (25) घर से एक बाइक पर सवार होकर कानापार सिवान में बढ़ुई ताल में मछली निकालने पहुंचे। बाइक को किनारे खड़ा करने के बाद तीनो लोग नाव में सवार होकर ताल में गए। थोड़ी देर बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। देर रात तक तीनों लोग घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजन ढ़ूंढते हुए वहां मौके पर पहुंचे। बाइक ताल के करीब खड़ी थी। इसके बाद रात में ही इसकी पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two people died due to drowning in pond at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार की सुबह को एनडीआरफ टीम एवं पुलिस कर्मी ताल के पास पहुंचे। इसके बाद ताल में एनडीआरफ की टीम ने उन्हें खोजना शुरू किया। दोपहर बाद पहले प्रमोद फिर बलराम का शव मिला। इसके बाद धर्मेद्र की तलाश में टीम लगी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र के तमाम नेता एवं फरेंदा विधानसभा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनो का ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Two people died due to drowning in pond at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि ताल में मछली निकालने गए दो लोगों की मौत डूबने से हुई है। पंचनाम बनाने में पुलिस लगी है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed