फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   E-office system launched at BRD; file processing will now be online.

Gorakhpur News: बीआरडी में शुरू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था, अब ऑनलाइन होगी फाइलों की प्रक्रिया

Mon, 24 Aug 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
E-office system launched at BRD; file processing will now be online.
- डिजिटल सिग्नेचर से फाइलों का होगा निस्तारण, कर्मचारियों की भागदौड़ भी होगी कम
विज्ञापन


गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब फाइलें लेकर कर्मचारियों को अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कॉलेज में ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रस्ताव, भुगतान, अवकाश और प्रशासनिक स्वीकृति समेत अन्य कार्यों से जुड़ी फाइलों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कर्मचारी फाइल तैयार कर संबंधित अधिकारी को भेज सकेंगे और अधिकारी डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से उसे स्वीकृत कर आगे बढ़ा सकेंगे।

अब तक किसी प्रस्ताव या अन्य प्रशासनिक कार्य से संबंधित फाइल तैयार होने के बाद उसे अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक जाना पड़ता था। अधिकारी के उपलब्ध नहीं होने पर फाइल के निस्तारण में देरी होती थी। कई बार फाइल किस अधिकारी के स्तर पर लंबित है, इसकी जानकारी लेने में भी कर्मचारियों को परेशानी होती थी। नई व्यवस्था में फाइल तैयार होने से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। संबंधित अधिकारी को फाइल ऑनलाइन प्राप्त होगी। वह उसका परीक्षण करने के बाद डिजिटल सिग्नेचर से स्वीकृति दे सकेंगे। किसी सुधार या अतिरिक्त जानकारी की जरूरत होने पर फाइल टिप्पणी के साथ संबंधित कर्मचारी या अधिकारी को वापस भी भेजी जा सकेगी। ई-ऑफिस व्यवस्था से फाइलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। किस अधिकारी के पास फाइल कब पहुंची और कितने समय से लंबित है, इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इससे अनावश्यक रूप से फाइलों के लंबित रहने पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस व्यवस्था से फाइलों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी और कर्मचारियों की अनावश्यक भागदौड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed