फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बुलेट से निकाली तमंचे जैसी आवाज... भिड़ गए दो पक्ष, चले ईंट पत्थर, कुल्हाड़ी दिखाकर पुलिस को भी दौड़ाया

Tue, 18 Mar 2025 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

गोरखपुर में दो पक्षों की मारपीट हो गई। देखते ही देखते जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान गांव में 22 दो पहिया और चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two groups clashed in Gorakhpur, stone pelting took place Police arrested 12 accused
गांव में मारपीट के बाद टूटी गाड़ियां और बिखरे ईंट पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर के गीडा इलाके में बुलेट के साइलेंसर से तमंचे जैसी आवाज निकालने पर गाहासाड़ गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रविवार शाम समझौता के लिए बैठक बुलाई, जिसमे दोनों पक्षों में बात नहीं बनी और ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पुलिस को भी ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 22 दो पहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए।


गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने हल्का सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इसमें त्रियुगी, प्रदीप, गिरजेश, शेषमणि, अनिरुद्ध, नौरंग, अभय, आशुतोष, शैलेंद्र , संदेश, अवधेश, राधेश्याम, दुर्गेश तथा मुन्ना आदि के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।
Two groups clashed in Gorakhpur, stone pelting took place Police arrested 12 accused
गाड़ियों में की तोड़फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के सामने ही करने लगे झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के गाहासाड़ में रविवार की सुबह एक युवक बुलेट चला रहा था, जिसके साइलेंसर से कट्टे की तरह तेज आवाज निकल रही थी। गांव के एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध जताया।देखते ही देखते दो पक्ष आमने सामने हो गए और सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों बच्चों को शांत करवाते हुए शाम को एक बैठक बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में शाम के समय दोनों पक्षों में बातचीत हुई और समझौते पर बात भी बन गई थी। अचानक पुलिस के सामने ही किसी बात पर फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद ईंट पत्थर और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला करने लगे। 

 
Two groups clashed in Gorakhpur, stone pelting took place Police arrested 12 accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार सोमवार को जेल भिजवा दिया। इसमे गाहासाड़ के गिरदेश प्रसाद, आदेश प्रसाद, अंकित प्रसाद, अमित प्रसाद, दुर्गेश प्रसाद, अमित कुमार, छोटे लाल, संतकबीर नगर महुली मोलनापुर निवासी सुग्रीव, पीपीगंज डिहवा बुजुर्ग के विकास कुमार, शिवम, राहुल कुमार, पिपराइच के तुलसी देउर निवासी अमित का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Two groups clashed in Gorakhpur, stone pelting took place Police arrested 12 accused
टूटी गाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
तीन थाने की पुलिस पहुंची तब भागे लोग
इसके बाद डायल 112 पर सूचना मिलने पर अधिक संख्या में तीन थाना गीडा, सहजनवां और हरपुर-बुदहट थाने की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस की संख्या देखकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान एक पक्ष से 14 और दूसरे पक्ष से आठ दो पहिया व चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। साथ ही घर में रखे कुलर, टीवी आदि सामानों को भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद से ही गांव से अधिकतर पुरूष घर छोड़कर भाग गए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Two groups clashed in Gorakhpur, stone pelting took place Police arrested 12 accused
बिखरे पड़े ईंट पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया
बुलेट की आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में 22 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

यह भी पढ़ें: UP: छात्राओं के साथ प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, खुद अपने फोन से करता था रिकॉर्ड; लड़कियों को देता था ये लालच



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed