फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: होली में छाया रहा मस्ती का रंग, उल्लास में डूबी रही गोरक्षनगरी; चारों तरफ खूब उड़े रंग-गुलाल

Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

बच्चों ने होली का भरपूर आनंद उठाया, वे रंगों से खेलते हुए गलियों में दौड़ते-भागते नजर आए।कई जगह होली के गीतों पर संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद लोग परिवार के साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, The color of fun prevailed, Gorakshnagari was immersed in joy
रंग खेलते शहरवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरक्षनगरी में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली का पर्व धूमधाम और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। पूरा शहर रंगों से सराबोर नजर आया। हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहों पर लोग खुशी से झूमते दिखाई दिए। खासकर बच्चों ने सड़कों पर पिचकारी से आने-जाने वालों को भिगोया।
In Gorakhpur, The color of fun prevailed, Gorakshnagari was immersed in joy
होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होली के गानों के साथ लोग थिरकते रहे। वहीं कुछ स्थानों पर ढोल-मंजीरे की संगत में पारंपरिक फाग गीतों की गूंज भी सुनाई दी। हर जगह का माहौल मस्ती से भरा हुआ रहा। सुबह से ही लोगों ने होली खेलनी शुरू कर दी। फूलों के साथ-साथ अबीर और रंगों के साथ इस त्योहार का भरपूर आनंद लिया। मोहल्लों में टोलियां बनाकर लोग मस्ती में झूमते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते दिखे।
In Gorakhpur, The color of fun prevailed, Gorakshnagari was immersed in joy
होली खेलते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवारों में भी आपसी मेलजोल बढ़ा। लोग अपनों के घर मिलने पहुंचे और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। खासकर बच्चों ने होली का भरपूर आनंद उठाया, वे रंगों से खेलते हुए गलियों में दौड़ते-भागते नजर आए।कई जगह होली के गीतों पर संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद लोग परिवार के साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर पहुंचे। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मीठा खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur, The color of fun prevailed, Gorakshnagari was immersed in joy
साहबगंज का नजारा, कपड़ा फाड़ कर तार पर लटकाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नौजवानों ने खेली कपड़ा फाड़ होली
होली के अलग-अलग रंग नजर आए। शौकीनों के लिए यह मौका जहां झूमने का था तो वहीं नौजवानों की टोली ने हुड़दंग भी किया। अर्द्धनग्न हुए इन युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। बाद में इन नौजवानों की टोली बाइक पर निकली और अपने मोहल्ले से निकलकर दोस्तों से मिलने उसी हालत में दूसरे मोहल्ले का रुख कर लिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिन भर यह नजारा दिखा।
विज्ञापन
In Gorakhpur, The color of fun prevailed, Gorakshnagari was immersed in joy
रंग खेलते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़कियों की टोली भी निकली होली खेलने
इस बार होली में लड़कियों की टोली भी अपने अंदाज में बाहर निकली और सहेलियों के साथ जमकर होली खेली। शहर के अधिकतर मोहल्ले में लड़कियों की टोली भी रंग खेलते नजर आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed