फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगे दो कोविड अस्पताल, ऐसे जांची जाएगी तैयारी

Mon, 31 May 2021 07:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Two Covid Hospitals will start this week in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर में 300 बेड के दो कोविड अस्पताल इसी सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। कोरोना संक्रमण से वर्तमान में बचाव के साथ ही तीसरी लहर के लिए भी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड के अलावा बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में भी 100 बेड के कोविड अस्पताल को शुरू करने का काम आखिरी चरण में है। मंगलवार को दोनों ही अस्पतालों में ड्राई रन चलाकर तैयारियां जांची जाएंगी।



मंगलवार की दोपहर तक बड़हलगंज होम्योपैथिक अस्पताल में बन रहे कोविड अस्पताल के लिए नोएडा से ऑक्सीजन प्लांट भी पहुंच जाएगा जिसके बाद इसे लगाने का भी काम शुरू हो जाएगा। पाइपलाइन पहले से बिछाई जा रही है। तब तक ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जाएगी।

 

Two Covid Hospitals will start this week in Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

जून महीने के आखिरी तक एम्स में भी 200 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हो जाने की उम्मीद है। गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की गई है। मगर संक्रमितों की संख्या कम हो जाने से प्रशासन पहले 100 बेड से इस अस्पताल की शुरुआत 26 मई को करना चाहता था मगर मुख्यमंत्री ने रोक दिया। उन्होंने हड़बड़ी में अस्पतालों का संचालन नहीं शुरू करने का निर्देश दिया था। साथ ही सभी तैयारियां पूरी करने के लिए सप्ताह भर की मोहलत दी थी जिसे प्रशासन अब पूरा बता रहा है।

 

Two Covid Hospitals will start this week in Gorakhpur
गोरखनाथ हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ विश्वविद्यालय: कोविड अस्पताल के लिए बाहर से तैनात किए गए डॉक्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर केयर इंडिया, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड के अस्पताल का संचालन करेगी। इसपर आने वाले खर्च और संसाधनों को जुटाने में विमान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी बोइंग समेत कई अन्य कंपनियां भी केयर इंडिया की मदद कर रही हैं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक इस अस्पताल में वेंटिलेटर समेत 200 बेड की व्यवस्था कर दी गई है। अस्पताल में इलाज करने वाले सभी डॉक्टर और ज्यादातर पैरामेडिकल स्टाफ दूसरे शहरों से तैनात किए गए हैं। इसके संचालन की पूरी व्यवसथा केयर इंडिया करेगी। जिला प्रशासन की निगरानी रहेगी। डॉक्टरों के रहने के लिए प्रशासन ने होटल में इंतजाम भी कर दिए हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Covid Hospitals will start this week in Gorakhpur
कोविड - फोटो : अमर उजाला।

बड़हलगंज कोविड अस्पताल में 50 बेड आईसीयू व 50 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के कोविड अस्पताल की तैयारी अब आखिरी चरण में है। यहां 50 बेड आईसीयू व 50 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में अलग से 25 वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की जा रही है। अस्पताल में पहले चरण में 15 डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। उन्हें कोविड के लिहाज से ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

 

विज्ञापन
Two Covid Hospitals will start this week in Gorakhpur
जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

अस्पताल में हर दो बेड पर एक नर्स, हर चार बेड पर एक वार्ड ब्वॉय, हर दस बेड पर एक स्वीपर की तैनाती की जा रही है। वहीं परिसर में विद्युत आपूर्ति के लिए 200 किलोवाट का जेनरेटर भी लगाया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों के भोजन की भी निश्शुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही एक्सरे, पैथोलॉजी की भी सुविधा होगी।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड और बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का कोविड अस्पताल तकरीबन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को दोनों ही जगहों पर ड्राई रन कर तैयारियां जांची जाएगी। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए मंगलवार को ही ऑक्सीजन प्लांट भी पहुंच जाएगा। दोनों अस्पताल इसी सप्ताह शुरू हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed