Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Only one attendant will be permitted to accompany a patient at the women's hospital.

Gorakhpur News: महिला अस्पताल में एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार को मिलेगी अनुमति

Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Only one attendant will be permitted to accompany a patient at the women's hospital.
- प्रसूताओं और नवजातों से मिलने के लिए भी एक-एक कर जा सकेंगे परिजन
विज्ञापन

- व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल के वार्डों में अब तीमारदारों की मनमानी नहीं चलेगी। एक मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को ही रहने की अनुमति होगी। वहीं, मरीजों का हाल जानने आने वाले परिजन को भी एक बार में एक ही व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया है।

अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूताओं और नवजातों को देखने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार पहुंचते हैं। कई बार एक मरीज के साथ कई लोग वार्ड में मौजूद रहते हैं। इससे न केवल दूसरे मरीजों को परेशानी होती है, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी उपचार में दिक्कत आती है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल झा ने नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाउडस्पीकर से लगातार इसकी जानकारी भी दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन अब मुलाकात के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। एसआईसी ने बताया कि इसके लागू होने से अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी और मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed