फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में कोरोना से 20 की मौत, 976 नए मिले मरीज

Thu, 22 Apr 2021 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 21 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : amar ujala

गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 976 नए केस मिले हैं। जबकि 20 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 14 गोरखपुर के रहने वाले थे। जबकि छह देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर और गाजियाबाद के रहने वाले थे। वहीं, विभाग ने बुधवार को केवल दो मौत के आंकड़े को पोर्टल पर अपलोड किया है। अब जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या 399 हो गई है।



 

Todays active corona cases in Gorakhpur 21 april 2021
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31615 हो गई है। इनमें से 23384 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 7359 हो गया है। बुधवार को शहरी थाना क्षेत्र में 445 केस मिले, जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 484 संक्रमित मिले हैं। 47 मामले ऐसे हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है। कोविड का टीका जरूर लगवाएं।  
 

Todays active corona cases in Gorakhpur 21 april 2021
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

मरने वाले 14 लोग गोरखपुर के रहने वाले थे
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में 20 संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से 14 लोग गोरखपुर के रहने वाले थे। शास्त्री नगर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, 95 साल के बुजुर्ग, आर्यनगर के 59 वर्षीय व्यक्ति, गुलहरिया की 55 वर्षीय महिला, जैन मंदिर के निकट रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति, बांसगांव के 58 साल के व्यक्ति, 59 साल की महिला, 70 वर्षीय पुरुष, साहेबगंज का 46 वर्षीय युवक, शास्त्रीनगर की 73 वर्षीय महिला, रायगंज की 65 वर्षीय महिला, गगहा का 60 वर्षीय पुरुष और खोराबार का 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। इनके अलावा कुशीनगर का 52 और 62 वर्षीय व्यक्ति, देवरिया की 70 वर्षीय महिला, संतकबीरनगर का 84 वर्षीय व्यक्ति, महरागंज का 60 वर्षीय पुरुष और गाजियाबाद के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 21 april 2021
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
473 ने जीती कोरोना से जंग
कोरोना संक्रमण के बीच 473 ने बुधवार को कोरोना से जंग जीत ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना से जंग जीत रहे हैं। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसे हराया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 21 april 2021
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

चार दिनों में 77 लोगों की जा चुकी है जान
कोरोना मरीजों की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बीते तीन दिनों में जिले में कोविड से 57 लोगों की मौत हुई है। मसलन, 18 अप्रैल को मौत का आंकड़ा 19 था, जबकि 19 अप्रैल को मरने वालों की संख्या 18 हो गई थी। 20 अप्रैल को मौत की संख्या 20 तक पहुंच गई। जबकि 21 अप्रैल को 20 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह चार दिनों में 77 लोगों की जान चली गई। वहीं, जिले में पिछले साल से अब तक 399 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed