तस्वीरें: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी
गोरखपुर जिले में सामान्य बारिश 1137.2 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार सामान्य से करीब 10 मिलीमीटर ज्यादा बारिश की संभावना है। सामान्य तौर पर जून में 185.5 मिलीमीटर बारिश होती है, वहीं इस बार 194.2 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है।
पीपीगंज क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है, वहीं गगहा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। चिलुआताल में मौसम में बदलाव तेज हवाओं तक सिमटकर रह गया। झंगहा, कैंपियरगंज, भटहट, ब्रह्मपुर में भी कमोबेस यही स्थिति रही है।