{"_id":"60a723fcce245417c551a13c","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-20-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में डेढ़ महीने बाद मिले 195 संक्रमित, 12 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में डेढ़ महीने बाद मिले 195 संक्रमित, 12 मरीजों ने गंवाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले पांच दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा नहीं थमा है। डेढ़ महीने के बाद 24 घंटे में सबसे कम 195 मरीज मिले हैं। इसके पहले सात अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 199 थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत भी हुई है। हालांकि विभाग ने पांच मौतों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की है। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज की केवल दो ही मौतें हैं। दो निजी अस्पताल व एक कि लखनऊ में मौत हुई है। इस तरह कुल मौतों की संख्या 12 हो गई है। इसमें छह मरीज गोरखपुर के शामिल हैं।
2 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 56101 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 50217 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 596 मौत हो चुकी है।
3 of 5
corona virus
- फोटो : PTI
5288 एक्टिव केस हैं। जबकि मृतकों में गोरखपुर के निजामपुर निवासी महिला, खुटहट खास व तारक चक निवासी व्यक्ति शामिल हैं। इनकी उम्र क्रमशः 47, 83, 60 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
65 व 66 वर्षीय दो व्यक्तियों की निजि अस्पताल और 62 वर्षीय व्यक्ति की लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा बीआरडी में भर्ती बिहार के दो, महराजगंज के दो, देवरिया व कुशीनगर के एक-एक मरीजों ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।