फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च माह का पहला प्रदोष आज, श्रद्धालु करेंगे भगवान शिव की आराधना

Wed, 10 Mar 2021 01:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Today First Pradosh of March 2021
भगवान शिव। - फोटो : अमर उजाला।

मार्च महीने का पहला प्रदोष व्रत 10 मार्च को रखा जाएगा, जबकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। बुधवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है।



 

Today First Pradosh of March 2021
भगवान शिव की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत को रखने से दो गायों के दान के बराबर फल मिलता है।

Today First Pradosh of March 2021
भगवान शिव - फोटो : Pixabay

पंडित अरविंद गिरी के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भक्त पर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्रती की दुख और दरिद्रता दूर होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today First Pradosh of March 2021
भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

प्रदोष व्रत पूजा विधि
पंडित अरविंद गिरी ने बताया कि प्रदोष व्रत की पूजा सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है। इसे प्रदोष काल कहा जाता है। इस दौरान स्नान के बाद पूजा के लिए बैठें।

 

विज्ञापन
Today First Pradosh of March 2021
भगवान शिव की आराधना करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव और माता पार्वती को चंदन, पुष्प, अक्षत, धूप, दक्षिणा और नैवेद्य अर्पित करें। महिलाएं मां पार्वती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं। मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करना शुभ माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed