फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर चिड़ियाघर: अगले हफ्ते गुलजार हो जाएगा बाघ का बाड़ा, कानपुर से लाया जाएगा 'अमर'

Mon, 05 Apr 2021 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Apr 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Tiger Amar coming soon in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान में बाघ का बाड़ा भी अगले हफ्ते गुलजार हो जाएगा। कानपुर चिड़ियाघर से बाघ अमर को लाने गोरखपुर से टीम जल्द ही रवाना हो जाएगी। अभी बाघिन मैलानी को गोरखपुर प्राणि उद्यान में लाया गया है।
Tiger Amar coming soon in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
बाघों का जोड़ा पूरा हो जाने पर गोरखपुर प्राणि उद्यान भी बाघों का प्रजनन केंद्र बन सकता है। इसे लेकर प्राणि उद्यान की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी चिड़ियाघर में मैलानी बाघिन अकेले ही है।
Tiger Amar coming soon in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
कानपुर से बाघ लाए जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच उद्घाटन की तारीख घोषित हो गई। इसके बाद सभी इसकी तैयारी में जुट गए। अब एक या दो दिन में टीम कानपुर जाकर नर बाघ अमर को ले आएगी। वहीं रविवार को चिड़ियाघर में सात हजार लोग घूमने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Amar coming soon in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को बयान होगा दर्ज
बुधवार की सुबह प्राणि उद्यान की पार्किंग को लेकर चिड़ियाघर परिसर के बाहर रेंजर और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के बीच विवाद मामले की जांच प्राणि उद्यान की तरफ से उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल कर रहे हैं। बताया कि मामले में दोनों पक्षों का बयान मंगलवार को दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Tiger Amar coming soon in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
वन्य जीवों को परेशान किया तो किए जाएंगे दंडित
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन्य जीवों को लोगों के मनोरंजन, वन्य जीवों के प्रति उनकी जानकारी बढ़ाने, जागरूक करने के लिए प्राणि उद्यान में लाया गया है। कुछ सैलानी जीवों को पत्थर, बोतल या अन्य चीजें फेंककर मार रह हैं। यह अवैधानिक है। ऐसा करते पकड़े जाने पर उन्हें दंडित किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed