फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: दवा कारोबारी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, महीने भर में संक्रमण ने लील ली तीन जिंदगियां

Sun, 16 May 2021 05:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 May 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Three family members of drug trader died of corona infection in Gorakhpur
महीने भर में ही मां, पिता और फिर बहन की कोरोना संक्रमण से मौत - फोटो : अमर उजाला।
दूसरी लहर में कोरोना ने परिवार के परिवार तबाह कर दिए हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी निवासी दवा कारोबारी नीरज तिवारी के परिवार के साथ। कोरोना संक्रमण की वजह से एक महीने के अंदर मां, पिता और बहन की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्यों को खोकर नीरज गुमसुम हो गए हैं। जिस विवाहिता बहन की मौत हुई है, उनका मकान बना है और उसमें गृहप्रवेश होना था, लेकिन उनकी गृहप्रवेश की इच्छा अधूरी रह गई।


सबसे पहले नीरज की मां कमला देवी (62) कोरोना संक्रमित हुईं। उनकी सेवा के लिए विवाहिता बेटी आशा पांडेय आ गईं। तीन-चार दिनों बाद पिता शिवजी तिवारी (65) की तबीयत भी खराब हो गई। जांच कराने के बाद उनके भी संक्रमित होने की जानकारी मिली। इस दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मां कमला देवी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के तीन दिन बाद 16 अप्रैल को उनकी सांसों ने साथ छोड़ दिया।
Three family members of drug trader died of corona infection in Gorakhpur
शिवजी तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
मां के निधन के सदमे से नीरज अभी उबरे भी नहीं थे कि पांच-छह दिनों बाद पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो परिजन घर लेकर आ गए। 25 अप्रैल को उनकी भी मौत हो गई।
Three family members of drug trader died of corona infection in Gorakhpur
कमला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
मां-पिता की मौत के बाद नीरज पर मानो दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, होम आइसोलेशन में मां और पिता की सेवा करने वाली उनकी बेटी आशा पांडेय (45) भी कोरोना संक्रमित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three family members of drug trader died of corona infection in Gorakhpur
आशा पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आशा पांडेय को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक महीने के अंदर परिवार में तीन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Three family members of drug trader died of corona infection in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि आशा पांडेय का लच्छीपुर के शास्त्रीनगर में नया घर बना है। 14 मई को गृहप्रवेश था। मां और पिता की मौत की वजह से गृहप्रवेश टाल दिया गया था, लेकिन इसी दौरान उनकी भी मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed