UP STF Encounter: गोरखपुर संग पूर्वांचल में आतंक के पर्याय बन चुके माफिया विनोद उपाध्याय को ढेर करने के बाद यूपी एसटीएफ की टीम ने एक और इनामी माफिया के खौफ को खत्म किया है।
2 of 5
डिप्टी एसपी डीके शाही संग एसटीएफ व पुलिस की टीम
- फोटो : एसटीएफ
इस बार दीपक सिंह की जगह जौनपुर पुलिस संग एसटीएफ डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। गोरखपुर एसटीएफ यूनिट की टीम संग जौनपुर में हुए मुठभेड़ में इनामी सुमित सिंह उर्फ 'चवन्नी' को ढेर कर दिया गया। इसपर एक लाख रुपये का अपराध था।
3 of 5
मुठभेड़ के बाद मौके से मिली एके 47 और खोखा
- फोटो : एसटीएफ
मऊ जिले का रहने वाला मोनू सिंह उर्फ चवन्नी गोरखपुर से अपने गैंग को संचालित कर रहा था। वर्ष 2016 में सीवान में हुए पत्रकार हत्याकांड में उसका नाम सामने आया था। इसमें उसके साथ गोरखपुर के कोतवाली इलाके के दो बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
4 of 5
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल
- फोटो : एसटीएफ
इसके पहले वर्ष 2013 में बेलीपार थाने में लगातार दो केस चवन्नी के खिलाफ दर्ज किए गए थे। एक अर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जबकि दूसरा केस धोखाध़डी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चवन्नी ने गोरखपुर में किसी व्यापारी के हत्या की सुपारी ली थी।
5 of 5
मुठभेड़ के बाद एसटीएप की टीम
- फोटो : एसटीएफ
उस घटना को अंजाम देने से पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया था। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में गोरखपुर एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह भी साथ मौजूद रहे।