फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाअभियान: 60 हजार का लक्ष्य लगा रिकॉर्ड 61897 को लगा कोविड का टीका, तस्वीरें बयां कर रही हैं पूरी कहानी

Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
target of 60 thousand was set record 61897 got  vaccine of Covid
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में महाअभियान के तहत मंगलवार को कोविड का टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ दिखी। सुबह पांच बजे से ही लोग लाइन में लगे रहे। इस बीच उनका नंबर पांच से छह घंटे बाद आया। शहरी इलाकों में बनाए गए बूथों में सबसे अधिक भीड़ महिला अस्पताल और संक्रामक अस्पताल के बने बूथों पर रही। इस बीच रिकॉर्ड 61897 को कोविड का टीका लगाया गया है। जबकि लक्ष्य 60 हजार का रखा गया था। इसमें 56262 को पहली डोज और 5635 को दूसरी डोज लगाई गई। गोरखपुर और बस्ती मंडल में सबसे अधिक टीकाकरण जिले में हुआ है।



जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में पहली बार महाअभियान चलाया गया है। इस महाअभियान के तहत 202 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 314 वैक्सीनेटर और 287 वेरिफायर लगाए गए थे। साथ ही 262 टीमें निगरानी के लिए लगाई गई थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 

target of 60 thousand was set record 61897 got  vaccine of Covid
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

महाअभियान के तहत बने बूथों पर सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ दिखी। महिला अस्पताल के बूथ पर लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। वही संक्रामक बूथ पर महिलाएं दोपहर में लाइन में खड़ी रहीं तो उनका धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद वह नीचे जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।

 

target of 60 thousand was set record 61897 got  vaccine of Covid
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

देर शाम छह बजे तक बूथों पर वैक्सीनेशन होता रहा। झरना टोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह, स्टाफ नर्स सुजीत कुमार, विनय कुमार एएनएम पल्लवी और अर्चना शर्मा की देखरेख में 748 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि महाअभियान के तहत वैक्सीनेशन पूरी तरह से सफल रहा है। सभी बूथों पर वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में भेजे गए थे। इसका असर यह रहा है कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में सबसे अधिक टीकाकरण मंगलवार को हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
target of 60 thousand was set record 61897 got  vaccine of Covid
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

तीन कोरोना संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 से बढ़कर 18 हो गई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59369 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 58497 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 848 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
target of 60 thousand was set record 61897 got  vaccine of Covid
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

अग्रवाल भवन में बने बूथ पर हुआ टीकाकरण
गोरखपुर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व अग्रवाल भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन की देखरेख में आर्यनगर, दीवान बाजार, बक्शीपुर, हजारीपुर नगर के लोगों का निशुल्क टीका लगाया गया। बताया कई दिनों से लगातार बूथ बनाकर इन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कराई जा रही है। मंगलवार को अग्रवाल भवन आर्यनगर में काफी संख्या में लोगों को टीके लगवाए गए हैं। इस मौके पर जीतेंद्र नाथ अग्रवाल उर्फ जीतू, शाश्वत अग्रवाल उर्फ पीयूष, संतोष राजभर, अजय जैन, अमन गौड़ आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed