फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चकमा दे रहा कोविड: लक्षण कोरोना के, जांच रिपोर्ट आ रही निगेटिव

Tue, 31 Aug 2021 07:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of corona but test report is coming negative in Gorakhpur
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में लोगों में संक्रमण के लक्षण तो हैं लेकिन उनकी एंटीजन और आरटीपीसीआर दोनों रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इसकी वजह से चिकित्सक भी परेशान हैं। निगेटिव के बाद भी वायरस फेफड़ों पर असर डाल रहा है। निजी अस्पतालों से लेकर जिला अस्पताल और बीआरडी में इस तरह के मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। इन दिनों संक्रमण के मामले बेहद कम हो गए हैं और इक्का-दुक्का मरीज ही मौजूदा समय में संक्रमित पाए जा रहे हैं।



डॉक्टरों के मुताबिक बुखार, खांसी, सांस फूलने जैसी परेशानी होने के बाद भी आरटीपीसीआर में कोरोना होने की तस्दीक नहीं हो पा रही है। लेकिन मरीज में संक्रमण के सभी लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों का इलाज भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह के पांच से सात मरीज प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं। कोरोना वार्ड में भर्ती सात मरीजों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है लेकिन उनमें कोविड के सभी लक्षण हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

Symptoms of corona but test report is coming negative in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

कोविड के आधार पर इन मरीजों का इलाज भी चल रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट की वजह से कई मरीज इलाज बंद कर दे रहे हैं। प्रतिदिन इस तरह के केस मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जबकि इन मरीजों में कोविड के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इन मरीजों का इलाज भी कोविड की तर्ज पर किया जा रहा है।  

 

Symptoms of corona but test report is coming negative in Gorakhpur
वायरल फीवर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

वायरल फीवर के मरीजों का ऑक्सीजन लेवल हो रहा कम
मौजूदा समय में वायरल फीवर ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। चिंता की बात यह है कि वायरल फीवर में भी लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ गगन गुप्ता ने बताया कि ऐसे मरीजों को समझाया जा रहा है कि वह चिंता न करें। अगर ऐसा करते हैं तो वह खुद को ज्यादा बीमार बना रहे हैं। इस वक्त का वायरल फीवर ठीक होने में कम से कम दो सप्ताह तक लग जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Symptoms of corona but test report is coming negative in Gorakhpur
डॉ. अश्वनी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

लक्षण लगे तो डॉक्टर की सलाह पर लें दवा
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अगर लक्षण कोविड के लग रहे हैं, लेकिन एंटीजन और आरटीपीसीआर से रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर कोविड संक्रमण में चलने वाली दवा लें। वरना एक से दो दिनों के अंदर स्थिति बिगड़ सकती है।

विज्ञापन
Symptoms of corona but test report is coming negative in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

रिपोर्ट को चकमा देने लगा है कोरोना का बदला स्वरूप
कोरोना अब एंटीजन व आरटीपीसीआर को चकमा देने लगा है। एंटीजन पॉजिटिव व आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि लक्षणों को देखकर इलाज शुरू करा दें। यदि कोरोना  के लक्षण नजर आ रहे हैं और रिपोर्ट निगेटिव हो तो भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। बहुत मामलों में आरटीपीसीआर रिपोर्ट वायरस को पकड़ नहीं पा रही है। इसलिए सतर्कता बरतें। रिपोर्ट पर नहीं लक्षण पर भरोसा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed