फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe : बिना थके कोरोना मरीजों को संजीवनी दे रहे हैं ये तीन युवा, महीने भर से नहीं गए अपने घर

Fri, 30 Apr 2021 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Apr 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
struggle story of Three youth Refilling of oxygen in cylinder for Corona infected people
यश, कुशाग्र और शेखर बिना थके, बिना रुके प्लांट में करा रहे हैं सिलिंडरों में ऑक्सीजन की रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश को गोरखपुर जिले में कोरोना महामारी के बीच आरके ऑक्सीजन से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति को तीन युवा संभव बना रहे हैं। ये हैं यश, कुशाग्र और शेखर। तीनों आरके ऑक्सीजन के निदेशक हैं। इनमें से एक बीटेक तो दो एमबीए डिग्री धारक। 
struggle story of Three youth Refilling of oxygen in cylinder for Corona infected people
शेखर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की दूसरी लहर जब से तेज हुई है, तब से इन तीनों का ठिकाना उनका प्लांट ही है।  कोई सहज ही यकीन नहीं करेगा कि करीब महीने भर हो चुके हैं उन्हें अपने घर गए हुए।
struggle story of Three youth Refilling of oxygen in cylinder for Corona infected people
यश। - फोटो : अमर उजाला।
जहां यश बीटेक डिग्री धारी हैं तो कुशाग्र और शेखर ने बिजनेश एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। लगातार प्लांट संचालित करना है, लिहाजा तीनों ने आपस में समन्वय बना रखा है, ताकि नींद भी पूरी हो जाए। शिफ्टवार काम करते हैं, तीनों आपस में मिलकर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
struggle story of Three youth Refilling of oxygen in cylinder for Corona infected people
कुशाग्र। - फोटो : अमर उजाला।
कुशाग्र ने बताया कि पिछले करीब 30 दिनों से तीनों घर नहीं गए हैं। खाना बाहर से आता था, गुरुवार से प्लांट परिसर में ही बनवाने की व्यवस्था की है। एक रसोइया रखा गया है। कम से कम समय से चाय और खाना तो मिल जाएगा। 
विज्ञापन
struggle story of Three youth Refilling of oxygen in cylinder for Corona infected people
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
वे कहते हैं कि निश्चित तौर पर यह बहुत ही चुनौती भरा समय है। ऑक्सीजन की उपलब्धता के एक-एक सेकंड को मैनेज करना पड़ता है। बहुत ही व्यस्तता रहती है। फिर भी जुटे हुए हैं, हम सभी इस महामारी से जंग में। ‘भले ही अभी बहुत ही चुनौती वाले दिन हैं, लेकिन जीत तो हमारी ही होगी।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed