फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कैसी है इस शख्स की सफलता की दास्तां, जिन्हें करते थे सलाम, अब लेते हैं उनकी सलामी

Thu, 18 Jun 2020 08:29 AM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Story of Trainee SDM Shyam Babu Journey from Constable to Deputy Collector
श्याम बाबू ने मेहनत के दम पर सिपाही से डिप्टी कलेक्टर तक का सफर तय किया। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले में तैनात प्रशिक्षु एसडीएम श्याम बाबू की सफलता की दास्तां युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। लगन और मेहनत की बदौलत उन्होंने सिपाही से डिप्टी कलेक्टर तक का सफर तय किया। यानी जिन्हें वह पहले सलाम करते थे, अब उनकी सलामी लेते हैं।

Story of Trainee SDM Shyam Babu Journey from Constable to Deputy Collector
santkabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

बलिया के बैरिया तहसील के इब्राहिमाबाद गांव के एसडीएम श्याम बाबू के पिता धर्मनाथ की गांव में किराने की दुकान है। दो भाई और पांच बहनों के बीच श्याम बाबू चौथे नंबर के हैं। 2005 में वह सिपाही के पद पर भर्ती हुए।

Story of Trainee SDM Shyam Babu Journey from Constable to Deputy Collector
सिपाही पद से डिप्टी कलेक्टर तक की लंबी छलांग लगाए श्याम बाबू। - फोटो : अमर उजाला।

नौकरी के साथ ही श्याम बाबू ने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की। वर्ष 2015 में वह पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से संबंद्ध हुए। इसी वर्ष उन्होंने नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। बकौल श्याम बाबू जब सिपाही बने तो बड़े भाई उमेश एसएससी की तैयारी के लिए पटना चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Trainee SDM Shyam Babu Journey from Constable to Deputy Collector
santkabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

वर्ष 2011 में बड़े भाई को इनकम टैक्स विभाग में टीए टैक्स असिस्टेंट पद पर नौकरी मिल गई। बाद में बड़े भाई की प्रयागराज में तैनाती हो गई। पर जब उनकी तैनाती मऊ में थी, तब उन्होंने भी पीसीएस में शामिल होने का निर्णय लिया। परीक्षाएं भी दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Story of Trainee SDM Shyam Babu Journey from Constable to Deputy Collector
कोरोना संक्रमण के दौर में श्याम बाबू जिला कंट्रोल रूम में निभा रहे जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, प्रयागराज में तैनाती के दौरान माहौल मिला तो सिपाही की नौकरी करने के साथ ही श्याम बाबू परीक्षा की तैयारी में जुट गए। वर्ष 2016 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर उनका चयन हो गया। अक्तूबर 2019 में उन्हें संतकबीरनगर में प्रशिक्षु एसडीएम के पद पर तैनाती मिली। यहां कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने जिला कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाली। दो दिन पूर्व उन्हें बीडीओ सांथा के पद पर तैनाती दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed