{"_id":"5ecde4f3817f1a2fa566f6f2","slug":"special-trains-arrived-in-gorakhpur-junction-with-migrant-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी, स्पेशल ट्रेनों से आए हजारों श्रमिक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी, स्पेशल ट्रेनों से आए हजारों श्रमिक, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन में विभिन्न प्रांतों से 11 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इन ट्रेनों से 12604 प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार वाले आए। सभी को लाइन में लगवाकर थर्मल स्क्रिनिंग कराई गई। इसके बाद लंच पैकेट और पानी देकर बसों पर बैठाकर गंतव्य को भेजा गया।
2 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म एक, दो व नौ पर आईं। जीआरपी कंट्रोल रूम के मुताबिक, सुबह 9:45 बजे थाणे, महाराष्ट्र से आई श्रमिक स्पेशल से 1556 श्रमिक आए। इसके बाद दोपहर एक बजे बोरीवली, मुंबई से दूसरी ट्रेन 1807 लोगों को लेकर पहुंची।
3 of 5
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
रात दस बजे तक कुल 11 ट्रेनें आ चुकी थीं, जिनमें सवार होकर करीब 12604 श्रमिक पहुंचे। रेलवे स्टेशन की व्यवस्था संभालने में रेलवे व जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, आरपीएफ और जीआरपी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
अनुदेशकों की भी लगी ड्यूटी
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों की भी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगा दी गई है। कुल 68 अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो छह-छह घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं। श्रमिकों का नाम-पता नोट कर प्रशासन को सौंप रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
migrant people
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बाल मुकुंद निषाद ने बीएसए को पत्र देकर अनुदेशकों को पास दिलाने, स्टेशन पर बैरिकेडिंग से एक मीटर की दूरी पर मेज लगाने और बीमा कराने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।